फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Threatened by asking to watch obscene video, extorted Rs 1.71 lakh

Prayagraj News: अश्लील वीडियो देखने का कहकर धमकाया, ऐंठे 1.71 लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2024 03:38 AM IST
विज्ञापन
Threatened by asking to watch obscene video, extorted Rs 1.71 lakh
कैंट में रहने वाले एक व्यापारी के साथ साइबर ठगी का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। साइबर अपराधियों ने उन्हें कॉल कर धमकी दी। कहा कि वह मोबाइल पर अश्लील वीडियो देखते हैं और उन्हें जेल जाना पड़ेगा। इस तरह डराकर उनसे 1.71 लाख रुपये ऐंठ लिए। ठगे जाने का अहसास होने पर व्यापारी थाने पहुंचे और शिकायत की। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


पीड़ित व्यापारी आईआई बाजार नई कैंट स्थित एक अपार्टमेंट में रहते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि पांच मार्च को सुबह आठ बजे उनके मोबाइल पर अनजान व्यक्ति की कॉल आई। उसने खुद को लखनऊ साइबर सेल का अधिकारी बताया। कहा कि हम अपने डाटा में देख पा रहे हैं कि आप कुछ दिनों से अपने मोबाइल पर अश्लील वीडियो देख रहे हैं।
विज्ञापन

यह कानूनन अपराध है और आपको इसके लिए जेल जाना पड़ सकता है। कुछ समय बाद एक अनजान नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। इस बार कॉल करने वाले ने एफआईआर, साइबर सेल से कानूनी प्रक्रिया व जमानत दिलाने के नाम पर उनसे बार-बार रुपये मांगे। इस तरह दो अलग-अलग नंबरों से कॉल कर 1.71 लाख रुपये ऐंठ लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें से 68,200 रुपये उन्होंने अपने यूपीआई अकाउंट जबकि दो बार में 28 हजार व 75 हजार रुपये की राशि भेजी। कैंट इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर उन नंबरों की पड़ताल की जा रही है जिनसे व्यापारी के पास कॉल की गई।

फोन या ईमेल आए तो रहें सतर्क
साइबर सेल प्रभारी विनोद यादव ने बताया कि साइबर अपराधी हर वह हथकंडा अपनाते हैं जिससे सामने वाला उनके झांसे में आ जाए। कभी पुलिस अधिकारी बनकर कॉल करते हैं तो कभी ईमेल भेजते हैं। ऐसे में बेहद सावधान रहने की जरूरत है। कोई भी जेल भेजने या एफआईआर की बात कहकर रुपयों की मांग करे तो उसकी बात कभी न मानें। साइबर सेल या थानों में बनी साइबर हेल्प डेस्क पर संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed