{"_id":"67e1ba9ee7717271260484ac","slug":"threat-of-shooting-and-kidnapping-a-student-for-girlfriend-allahabad-news-c-3-1-ald1019-587500-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: गर्लफ्रेंड के लिए छात्रा को गोली मारने व अगवा करने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: गर्लफ्रेंड के लिए छात्रा को गोली मारने व अगवा करने की धमकी
विज्ञापन
सिविल लाइंस में राजापुर निवासी छात्रा को गोली मारने और अगवा करने की धमकी दी गई। आरोप है कि शिकायत लेकर जाने पर सहेली के ब्वॉयफ्रेंड ने घटना की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन नामजद समेत सात पर रिपोर्ट दर्ज की है।
पीड़ित छात्रा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी एक सहेली उसके परिवार के बारे में उल्टे सीधे कमेंट कर रही थी। पता चलने पर वह शिकायत लेकर सिविल लाइंस स्थित उसके घर गई। आरोप है कि बात हो ही रही थी, तभी सहेली ने अपने बाॅयफ्रेंड अदनान निवासी दारागंज को बुला लिया। वह सफेद रंग की फॉर्च्यूनर से मुशर्रफ, अंशू व चार अज्ञात लोगों संग आया और रिवॉल्वर निकालते हुए उसे धक्का दे दिया।
गाली गलाैज कर कहा कि यहां से चली जाओ, वरना गोली मार दूंगा। छात्रा का कहना है कि उसके साथ उसकी दो अन्य सहेलियां भी थीं। आरोपी अदनान ने धमकाते हुए यह भी कहा कि तीनों को अगवा कर नदी में फेंक देंगे। घटना में उसका मोबाइल भी क्षतिग्रस्त हो गया। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर रामाश्रय यादव ने बताया कि शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।