{"_id":"5cdf08d1bdec2207402eafce","slug":"thousands-threaten-nandi-found-in-banda","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री नंदी को धमकी देने वाले की लोकेशन बांदा में मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री नंदी को धमकी देने वाले की लोकेशन बांदा में मिली
Sat, 18 May 2019 12:47 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 18 May 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
nand gopal gupta nandi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टांप एवं उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी से पांच करोड़ की रंगदारी मांगने वाले का फिलहाल कुछ पता नहीं चल सका है। लेकिन, जांच में जुटी टीमों को जानकारी मिली है कि जिस नंबर से फोन किया गया, वह हमीरपुर के पते पर लिया गया है। फिलहाल लोकेशन के आधार पर एक टीम बांदा में छापेमारी कर रही है।
काबीना मंत्री नंदी को फोन पर धमकी देेकर पांच करोड़ की रंगदारी मांगी गई है। उनके वकील सुभाष बाजपेयी की तहरीर पर कोतवाली पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है। तहरीर के मुताबिक, 12 मई को दोपहर 12.10 बजे नंदी के नंबर पर कॉल कर अज्ञात व्यक्ति ने गालीगलौच की। साथ ही धमकाते हुए पांच करोड़ रंगदारी मांगी गई। कुछ देर बाद उसी नंबर से एक मैसेज भी आया। मामला सूबे के कैबिनेट मंत्री से जुड़ा होने के कारण पुलिस फौरन हरकत में आई।
नंबर को सर्विलांस पर लगाया गया तो उसकी लोकेशन बांदा में मिली। जिस पर एक टीम रात में ही वहां पहुंच गई। हालांकि वहां पहुंचने के बाद नंबर बंद मिला। उधर, सूत्रों की मानें तो जांच पड़ताल में यह भी बात सामने आई है कि जिस नंबर से कॉल आई, वह हमीरपुर के पते पर लिया गया। हालांकि इस बात की भी आशंका जताई गई कि सिम लेने के लिए फर्जी आईडी लगाई गई हो। फिलहाल टीमें जांच पड़ताल की जा रही है। इस मामले में एसपी क्राइम आशुतोष मिश्रा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि जांच पड़ताल की जा रही है।