{"_id":"69879a48cb36174aa80aa376","slug":"they-navigated-boats-during-the-floods-but-now-their-stoves-are-on-the-verge-of-going-out-allahabad-news-c-417-1-sald1007-3292-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: बाढ़ में नाव चलाई, अब चूल्हा बुझने की कगार पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: बाढ़ में नाव चलाई, अब चूल्हा बुझने की कगार पर
विज्ञापन
झूंसी के बदरा–सोनौटी आवागमन मार्ग पर प्रशासन के निर्देश पर लगभग एक माह तक नाव चलाने वाले नाविक शनिवार को फूलपुर तहसील पहुंचे। मेहनत की मजदूरी न मिलने से परेशान नाविकों ने संपूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी जूही प्रसाद को पीड़ा बताई। कहा कि नाव तो चलाई लेकिन अब परिवार का चूल्हा बुझने की कगार पर है। भुगतान न मिलने से आर्थिक संकट गहरा गया है।
फूलपुर अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष अरविंद यादव के नेतृत्व में पहुंचे राहुल कुमार निषाद, भैयन निषाद, पंचम, शिव प्रसाद, दौलत निषाद सहित अन्य नाविकों ने बताया कि बाढ़ के दौरान आवागमन सुचारू रखने के लिए दिन-रात नाव चलाई गई, लेकिन भुगतान अब तक नहीं हुआ। मजदूरी न मिलने से बच्चों की पढ़ाई, घर का राशन और दवा तक पर संकट खड़ा हो गया है।
संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 247 शिकायतें दर्ज की गईं, लेकिन एक भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। समाधान दिवस में केवल उपजिलाधिकारी, तहसीलदार और खंड विकास अधिकारी सहसों फूलपुर ही मौजूद रहे। अन्य विभागीय अधिकारियों की गैरमौजूदगी के चलते कई फरियादी शिकायत दर्ज कराए बिना ही लौट गए।