{"_id":"a8b5742b8271d0f3eea9953d73359a08","slug":"they-have-not-even-after-dibar-kendrar-administrator-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिबार होने के बाद भी नहीं मान रहे केंद्र्र व्यवस्थापक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिबार होने के बाद भी नहीं मान रहे केंद्र्र व्यवस्थापक
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Tue, 24 Feb 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल माफिया पर बोर्ड की चेतावनी का कोई असर दिखाई नहीं पड़ रहा है। बोर्ड की ओर से तय सचल दस्ते और अधिकारियों की ओर से परीक्षा निरस्त करने एवं केन्द्र को काली सूची में डालने की कार्रवाई किए जाने के बाद भी केन्द्र व्यवस्थापक एवं कक्ष निरीक्षक नकल से बाज नहीं आ रहे हैं। नकल पर अंकुश नहीं लगाने वाले विद्यालयों को बोर्ड की ओर से कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
पांच दिन की परीक्षा में बोर्ड के अधिकारियों ने लगभग 10 विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ केन्द्र व्यवस्थापकों पर प्राथमिकी दर्ज करवाई है। लगातार कार्रवाई के बाद भी केन्द्र व्यवस्थापक नकल कराने से बाज नहीं आ रहे हैं। बोर्ड परीक्षा के पहले दिन ही जिला विद्यालय निरीक्षक ने तीन परीक्षा केन्द्रों के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ उन्हें डिबार करने की संस्तुति की थी। पहले दिन नकल के बाद भी 23 एवं 24 फरवरी को भी इन परीक्षा केन्द्रों पर जमकर नकल हुई।
अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद मंगलवार को एसडीएम बारा सुशीला अग्रवाल ने कई परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण करके केन्द्र व्यवस्थापकों को चेतावनी दी। डीआईओएस ने पहले दिन हेमवती नंदन बहुगुणा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चिल्ला की परीक्षा निरस्त करने के साथ केन्द्र को डिबार कर दिया था। इस परीक्षा केन्द्र पर लगातार नकल की शिकायत मिल रही है। इन केंद्रों पर दोबारा परीक्षा कराने की संस्तुति भी की है। इसके बावजूद इन परीक्षा केंद्रों के व्यवस्थापक नकल कराने और वसूली से बाज नहीं आ रहे। डिबार केंद्रों के इस रवैये पर बोर्ड के अधिकारियों ने इन विद्यालयों की मान्यता निलंबित करने की चेतावनी दी है।