{"_id":"4be726c43c6c01ad5c4b437601a1e4b1","slug":"there-were-sharp-beats-per-second-has-been-taking-lately-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पल-पल तेज होती रहीं धड़कनें, लेते रहे हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पल-पल तेज होती रहीं धड़कनें, लेते रहे हाल
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 12 Jul 2015 02:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव के लिए शनिवार सुबह शुरू हुई मतगणना का परिणाम जानने के लिए अधिवक्ता दिन भर बेचैन रहे। हर कोई जानना चाहता था कि कौन आगे चल रहा और कौन पीछे। लोग एक दूसरे को फोन कर अपडेट जानने का प्रयास करते रहे। रात नौ बजे मतपत्रों की छंटाई के बाद जब मतगणना शुरू हो गई तो उसके बाद हर चरण का रुझान जानने की बेचैनी और बढ़ गई। जो पहुंच सकते थे वह सीधे हाईकोर्ट पहुंच गए और जो नहीं आ सके वे फोन पर ही जानकारी लेने में जुटे।
अधिवक्ताओं में सबसे अधिक उत्सुकता अध्यक्ष के पद का परिणाम जानने की थी। इस बार अध्यक्ष के पद पर कई दिग्गज उम्मीदवारों के साथ आ जाने से मुकाबला काफी दिलचस्प था। प्रत्याशी और उनके समर्थक सुबह दस बजे से ही लाइब्रेरी हॉल में पहुंच गए थे। मतगणना शुरू होने के बाद हर चरण का रुझान कागजों पर नोट कर सारणी बनाई जाने लगी। जैसे-जैसे रुझान आने शुरू हुए जीतने की ओर अग्रसर उम्मीदवारों और उनके समर्थकों का उत्साह बढ़ता गया जबकि जो पीछे चल रहे वह कुछ देर इस उम्मीद में रुके रहे कि शायद अगले चरण में उनको बढ़त मिल जाए। मतों का अंतर बढ़ने के साथ पीछे रह गए उम्मीदवारों केसमर्थकों में निराशा भी बढ़ने लगी जबकि जीतने वालों का उत्साह उतनी ही तेजी से बढ़ रहा था। तमाम समर्थक अपने प्रत्याशियों को अग्रिम बधाई देने लगे तो कई ने बकायदा जुलूस निकालने के लिए साथियों को एकत्र कर लिया।
मतपत्रों की छंटाई के दौरान दोपहर करीब 12 बजे लाइब्रेरी हॉल में कुछ देर के लिए लाइट चली गई। लाइट जाते ही इमरजेंसी लाइट जला दी गई, मगर छंटाई का काम कर रहे कर्मचारियों ने फौरन अपने दोनों हाथ ऊपर उठा लिए ताकि कोई मतपत्रों में हेरफेर का आरोप न लगा सके। हालांकि फौरन ही लाइट आ जाने से छंटाई का काम फिर से शुरू हो गया।
विज्ञापन
निर्वाचक मंडल की ओर से मतगणना के दौरान कर्मचारियों, प्रत्याशियों और उनके समर्थकों के लिए नाश्ते और खाने की भी व्यवस्था की गई थी। सुबह नाश्ते के साथ दोपहर और रात में खाने के पैकेट सभी को बांटे गए।
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव का परिणाम जानने के लिए जिला कचहरी के वकील भी काफी उत्साहित थे। तमाम अधिवक्ता दोनों हाईकोर्ट बार के भी मतदाता है। प्रत्याशियों ने कचहरी में प्रचार भी जमकर किया था। यही वजह रही कि कचहरी के अधिवक्ता भी अपने साथियों से मतगणना का हाल लेते रहे।