{"_id":"23df0df5ede05a1bbae3476f4d3610f4","slug":"there-was-plenty-crowded-trains-buses-were-chock-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों में आई खूब भीड़, बसें भी रहीं ठसाठस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनों में आई खूब भीड़, बसें भी रहीं ठसाठस
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 30 Aug 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद(ब्यूरो)। रक्षाबंधन के दिन इलाहाबाद आने वाली ट्रेनों में खूब भीड़ आई। रूट चाहे दिल्ली का हो या फिर मुंबई का। शायद ही ऐसा कोई रूट रहा होगा जहां से आने वाली ट्रेनें मुसाफिरों से पैक न आईं हो। कमोवेश यही स्थिति बसों की भी रही। दोपहर तक इलाहाबाद आने वाली तमाम बसें यात्रियों से ठसाठस आईं।
रक्षाबंधन के मौके पर शनिवार और अगले दिन रविवार पड़ने की वजह से लोगों को दो दिन की छुट्टी मिल गई। इसका असर इलाहाबाद आने वाली ट्रेनों में दिखा। शुक्रवार की रात दिल्ली से इलाहाबाद के लिए चली प्रयागराज, दुरंतो समेत कई ट्रेनों में नो रूम रहा। शनिवार की सुबह जब ये ट्रेनें इलाहाबाद पहुंची तो यात्रियों से पूरी तरह से पैक रहीं। स्लीपर कोचों का हाल जनरल कोच सरीखा रहा।
लंबी प्रतीक्षा सूची हो जाने के बाद ट्रेन में जिसे जहां जगह मिली वह वहीं काबिज होकर आ गया। प्रयागराज, दुरंतो जैसा हाल संगम एक्सप्रेस, नौचंदी एक्सप्रेस आदि ट्रेनों का भी रहा। दोपहर तक इलाहाबाद आने वाली ट्रेनों में यात्रियों की खूब भीड़ रही। उधर सिविल लाइंस और जीरोरोड बस स्टेशन में भी आज बसें पूरी तरह से पैक आईं। हालांकि शाम तक यहां स्थिति सामान्य हो गई थी।