{"_id":"60bd19668ebc3e52306ebbc5","slug":"there-was-a-stir-due-to-the-video-of-recovery-from-overloaded-vehicles-going-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरलोड वाहनों से वसूली का वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरलोड वाहनों से वसूली का वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप
Mon, 07 Jun 2021 12:22 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 07 Jun 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
अवैध वसूली (डेमो)
पूरामुफ्ती थाने केपास ओवरलोड वाहनों से वसूली का वीडियो वायरल होने केबाद रविवार को हड़कंप मच गया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बालू लदे ओवरलोड वाहनों से खाकी वर्दी पहने एक व्यक्ति रुपयों की वसूली करते नजर आ रहा था। वीडियो वायरल होने के बाद मामला संज्ञान में आया तो अफसरों ने जांच पड़ताल शुरू कराई।
पता चला कि वसूली करने वाला कौशांबी में तैनात पीआरडी जवान धीरेंद्र सिंह हैं। जिसकेबाद उसकेखिलाफ विभागीय कार्रवाई का आदेश दिया गया। एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी पीआरडी जवान कौशांबी में तैनात है। कौशांबी से कुछ पीआरडी जवानों को पूरामुफ्ती थाने में ड्यूटी के लिए मांगा गया था। जिसमें आरोपी जवान का भी नाम शामिल था। लेकिन उसे अभी तैनाती नहीं दी गई थी। उसकेखिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई केलिए संबंधित अफसरों को रिपोर्ट दी जा रही है।