फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   There is no power greater than women's power: Ashtikar

नारी शक्ति से बढ़कर कोई शक्ति नहीं: आष्टीकर

Sat, 12 Sep 2026 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Sat, 12 Sep 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
There is no power greater than women's power: Ashtikar
मेजा के सिड़खिडी़ में आयोजित नारी शक्ति सम्मान समारोह में महाराष्ट्र के हिंगौली लोकसभा सीट के स
सिड़खिड़ी में शुक्रवार को नारी शक्ति सम्मान समारोह आयोजित हुआ। महाराष्ट्र के हिंगौली सांसद नागेश बापूराव पाटील आष्टीकर मुख्य अतिथि थे। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति से बढ़कर कोई शक्ति नहीं होती है। सांसद ने नारी शक्ति सम्मान में कोई कोताही न बरतने पर जोर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने शिवसेना के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला और कहा कि पार्टी सिद्धांतों से समझौता नहीं करती। कार्यक्रम की आयोजक शिवसेना की प्रदेश सचिव रूचि तिवारी ने सांसद को रक्षासूत्र बांधा। इस पर सांसद ने बहन के हित में कदम बढ़ाने का आश्वासन दिया। उन्होंने यह भी कहा कि मेजा विधानसभा से रूचि तिवारी को टिकट दिलाने में कोई कोताही नहीं होगी। यह कार्यक्रम हरितालिका तीज के अवसर पर आयोजित किया गया था।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता कौशल्या आनन्द गिरि टीना मां ने की। संचालन प्रधान अनिल शुक्ला और दिनकर मिश्रा ने किया। भजन गायक तिवारी बंधु सुजीत तिवारी और मंजीत तिवारी ने गीत प्रस्तुत किए। आयोजक रूचि तिवारी और हाईकोर्ट के अधिवक्ता अभिषेक तिवारी ने आभार व्यक्त किया। मेजारोड चौराहे पर शिवसैनिकों ने सांसद आष्टीकर का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed