फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   there is no electricity, no water in your villag I will not marry my daughter here

कब मिलेगी अंधेरे से आजादी : तुम्हारे गांव में बिजली है न पानी... यहां नहीं ब्याहनी अपनी बिटियारानी

Sun, 13 Aug 2023 02:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 13 Aug 2023 02:38 PM IST
सार

देश की आजादी के सात दशक से अधिक बीत जाने के बाद भी प्रयागराज जिले के कई गांवों और मजरों में अभी तक विद्युतीकरण नहीं हो सका है। कई बस्तियों में अंधेरा छाया हुआ है। कई बस्तियों में खंभे तो लग गए हैं लेकिन कनेक्शन नहीं मिला। 

विज्ञापन
there is no electricity, no water in your villag I will not marry my daughter here
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिरातमतन उर्फ नारायणदास का पुरा गांव में शाम होते ही लालटेन जल उठतीं हैं। कंप्यूटर युग के बच्चे उसी की रोशनी में पढ़ते हैं। 20 साल पहले लगे बिजली के खंभे अभी तक ठूंठ-से खड़े हैं। खंभे देखकर जिन लोगों ने पक्के घर बनवा लिए थे, उनमें से कई गांव छोड़ कर जा चुके हैं। नगर निगम की सीमा में आ चुके इस गांव के युवाओं की बदनसीबी यह भी है कि कोई उन्हें अपनी बेटी नहीं देना चाहता। लोग कहते हैं, तुम्हारे गांव में बिजली है न पानी, यहां नहीं ब्याहनी अपनी बिटियारानी।

विज्ञापन

शहर से सटे होने के बावजूद यह गांव दो दशक से बिजली नहीं होने का दंश झेल रहा है। इसके साइड इफेक्ट का जिक्र करते हुए बुजुर्ग लाल बहादुर यादव कहते हैं, इस जमाने में भी जिस गांव में बिजली न हो, वहां कौन अपनी बेटी की शादी करना चाहेगा। इसी कारण कुंवारे लड़कों का कई बार तय रिश्ता तक छूट गया।

विज्ञापन


गांव में तकरीबन 400 से 500 की आबादी रहती है। नगर निगम की सीमा विस्तार के बाद इसे वार्ड नंबर-45 में शामिल कर लिया गया है। इसके बाद लगा कि अब कम से कम बिजली-पानी का संकट दूर हो जाएगा। लेकिन, हालात जस के तस हैं। गांव में कुछ लोगों ने बांस-बल्ली के सहारे दूर से बिजली की लाइन खींच ली है। पर, सब ऐसा कहां कर पाएंगे। बाकी लोग तो बस लालटेन युग में ही जीने को मजबूर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने लगवाए निजी ट्रांसफार्मर तो बिजली क्यों नहीं
 

गांव के पीछे की कॉलोनी बिजली से जगमग है। गांव के लोग बताते हैं कि पीछे का इलाका लक्ष्मीनगर है। यहां कई लोगों ने मिलकर निजी ट्रांसफार्मर लगवा रखा है। इस ट्रांसफार्मर से वह किसी को भी सप्लाई नहीं देते हैं। लोग सवाल करते हैं कि जब विभाग वहां तक बिजली पहुंचा सकता है तो जिरातमतन में भी बिजली की सप्लाई किसी न किसी योजना के माध्यम से पहुंचा ही सकता है।

 

जिरातमतन का आधा हिस्सा शहरी और आधा हिस्सा ग्रामीण क्षेत्र में है। शहरी क्षेत्र में विद्युतीकरण का काम हो चुका है। ग्रामीण क्षेत्र में भी विद्युतीकरण का काम जल्द ही शुरू होगा। अभी विभाग की ओर से रिवैंप योजना के माध्यम से व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है। अगले चरण में विद्युतीकरण का कार्य होगा। - अरविंद कुमार, अवर अभियंता, आवास विकास झूंसी उपकेंद्र
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed