{"_id":"65633a7f27e2db60f90c4d73","slug":"theft-of-lakhs-by-breaking-the-lock-of-a-locked-house-the-homeowner-had-gone-to-delhi-with-his-family-2023-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, परिवार के साथ दिल्ली गया था गृहस्वामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, परिवार के साथ दिल्ली गया था गृहस्वामी
Sun, 26 Nov 2023 06:00 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 26 Nov 2023 06:00 PM IST
सार
बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने सोने चांदी के जेवरात समेत लाखों के समान पर कर दिए। घटना की जानकारी होने पर 26 नवंबर को सुबह संतोष द्विवेदी के किराएदार रॉबिन कोलेस्ट्रन ने इलाकाई पुलिस को लिखित सूचना दी।
विज्ञापन
चोरी के बाद घर में बिखरा सामान।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट के धूमनगंज थाना क्षेत्र के चकिया कसारी मसारी अंतर्गत आनंदपुरम कॉलोनी में एक मकान में बीती रात लाखों की चोरी हो गई। चोरों ने लाखों के जेवरात चोरी कर लिए। रविवार सुबह किराएदार रॉबिन कोलेस्ट्रन ने मकान मालिक संतोष द्विवेदी सहायक निबंधक/न्यायपीठ सचिव उच्च न्यायालय इलाहाबाद खंडपीठ लखनऊ को सूचना दी।
विज्ञापन
बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने सोने चांदी के जेवरात समेत लाखों के समान पर कर दिए। घटना की जानकारी होने पर 26 नवंबर को सुबह संतोष द्विवेदी के किराएदार रॉबिन कोलेस्ट्रन ने इलाकाई पुलिस को लिखित सूचना दी। मौके पर पहुंचे उप निरीक्षक राजरूपपुर विवेक कुमार सिंह छानबीन कर वापस लौट गए। रॉबिन का कहना है कि वह मूल रूप से शहर के हिम्मतगंज के रहने वाले हैं। यहां वह किराए पर रहते हैं।
विज्ञापन
जुलाई 2023 में उच्च न्यायालय इलाहाबाद लखनऊ खंडपीठ के सहायक निबंधक संतोष द्विवेदी के आनंदपुरम स्थित मकान को किराए पर लिया था। जहां वह अपनी बेटी और पत्नी के साथ रहता है। 22 नवंबर को वह अपनी पत्नी और बेटी के साथ किसी काम से दिल्ली गया था। 26 नवंबर को जब वह वापस लौटा तो उसके किराए के मकान का ताला टूटा मिला।
विज्ञापन
अंदर सारे सामान बिखरे हुए थे। अलमारी का लॉकर तोड़कर चोरों ने सोने और चांदी के जेवर, नगदी, कपड़े, बर्तन व अन्य सामान उड़ा दिए थे। इस संबंध में उसने धूमनगंज थाने में लिखित सूचना दी। फोन पर प्रभारी निरीक्षक धूमनगंज राजेश कुमार मौर्या और एसीपी धूमनगंज वरुण कुमार, डीसीपी नगर दीपक भूकर को जानकारी दी।