फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The wife was beaten to death with a wooden slab for not paying for the liquor,

शराब के लिए पैसे न देने पर पत्नी को लकड़ी के पटरे से पीट-पीटकर मार डाला,

Sun, 08 Nov 2020 01:57 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 08 Nov 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
The wife was beaten to death with a wooden slab for not paying for the liquor,
prayagraj news - फोटो : prayagraj
धूमनगंज के न्याय नगर में रहने वाली सुनीता देवी (35) की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि पति ने ही शराब के लिए पैसे न देने पर उसे लकड़ी के पटरे से पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उधर, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। 
विज्ञापन


सुनीता मूल रूप से कौशाम्बी की रहने वाली थी। उसकी 15 पूर्व सुलेमसराय स्थित न्याय नगर निवासी निहाल कुमार से शादी हुई थी। उनके चार बच्चे भी हुए, जिसमें तीन बेटियां व एक 12 वर्षीय बेटा है। निहाल खरबंदा मार्केट स्थित बाइक की दुकान में काम करता था, लेकिन लॉकडाउन के बाद से उसने काम पर जाना बंद कर दिया। वह शराब पीने का भी आदी था और इस बात को लेकर घर में आए दिन कलह होती थी।
विज्ञापन


एक बार सुनीता शिकायत लेकर पुलिस के पास भी पहुंची थी, जिसके बाद पति का शांतिभंग में चालान भी हुआ था। पुलिस के मुताबिक, शनिवार सुबह 10 बजे के करीब शराब पीने के लिए निहाल ने सुनीता से रुपये मांगे। इंकार करने पर दोनों में झगड़ा हुआ और इसी दौरान आक्रोशित होकर उसने घर में रखे लकड़ी के पटरे से ताबड़तोड़ वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोरगुल पर जुटे आसपास के लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। जिस पर उसे हिरासत में ले लिया गया। जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि मृतका के देवर गंगा की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed