फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The wall of the main tank collapsed in the Jalkal headquarters Khusrobagh, water supply may come to a standstill

जलकल मुख्यालय खुसरोबाग में मुख्य टैंक की दीवार गिरी, ठप हो सकती है जलापूर्ति

Thu, 05 Aug 2021 01:09 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 05 Aug 2021 01:09 AM IST
सार

  • मौके पर कर्मचारियों की आवाजाही पर भी रोक, मरम्मत के लिए मांगा गया प्रस्ताव

विज्ञापन
The wall of the main tank collapsed in the Jalkal headquarters Khusrobagh, water supply may come to a standstill
prayagraj news : जलकल विभाग में पानी के तालाब की दीवार गिरने से मेन सप्लाई प्रभावित हो गई है। - फोटो : prayagraj

विस्तार

जलकल विभाग के मुख्यालय खुसरोबाग स्थित पानी के एक मुख्य टैंक की दीवार अचानक गिर गई। जिससे टैंक में भरा पानी बह गया। टैंक खाली कराने के बाद दूसरे टैंक में रॉ वाटर (करेलाबाग से आने वाला यमुना का पानी) एकत्र किया जा रहा है। अफसरों ने टैंक खाली करा दिया है। मरम्मत के प्रयास सफल नहीं हुए तो पुराने शहर में जलापूर्ति ठप हो सकती है। 
विज्ञापन


खुसरोबाग जलकल विभाग के ट्रीटमेंट प्लांट में रॉ वाटर के लिए दो बड़े तथा छह क्लीयर वाटर रिजरवायर टैंक हैं। मंगलवार को करेलाबाग पंपिंग स्टेशन से आ रहा पानी भरने के दौरान एक टैंक की दीवार अचानक टूट गई। सूचना अफसरों तक पहुंची तो महाप्रबंधक समेत अन्य अधिशासी अभियंता और तकनीकी अधिकारी मौके पर पहुंचे। टूटी दीवार के रास्ते तेज धार से पानी बह रहा था। टैंक खाली कराने के बाद मौके पर जलकल कर्मचारियों के जाने पर भी रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन


फिलहाल एक टैंक में रा वाटर भरकर ट्रीटमेंट के लिए भेजा जा रहा है। करेलाबाग पंपिंप स्टेशन के संचालन समय में भी परिवर्तन किया गया है। क्षतिग्रस्त टैंक में नई दीवार बनने तक पानी नहीं भरा जाएगा। इससे जल शोधन और पुराने शहर के बड़े इलाके में जलापूर्ति बाधित हो सकती है। महाप्रबंधक हरिश्चंद्र बाल्मीकि का दावा है कि दीवार टूटने का जलापूर्ति पर असर नहीं पड़ेगा। निर्बाध जलापूर्ति के प्रबंध किए गए हैं। बुधवार को भी रोज की तरह 80 एमएलडी पानी की आपूर्ति की गई। उन्होंने बताया कि टैंक की टूटी दीवार और अन्य मरम्मत कार्य के लिए जलनिगम से प्रस्ताव मांगा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मिट्टी बेचने के लिए तोड़ी गई थी दीवार, गुणवत्ता विहीन थी नई दीवार
बताया जा रहा है कि रॉ वाटर टैंक की दीवार मिट्टी बेचने के लिए तोड़ी गई थी। गत दिनों पहलवान वीर बाबा मंदिर के पास दीवार तोड़कर जेसीबी भीतर ले जाई गई थी। जेसीबी मिट्टी की खोदाई के दौरान एक स्थान पर तोड़ी गई दीवार अन्य स्थानों पर भी कमजोर हो गई। सूत्र बताते हैं कि मिट्टी बेचने के बाद टूटी दीवार की मरम्मत कराई गई, लेकिन गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया। दीवार वहीं से टूटी है, जहां उसकी जोड़ाई कर मरम्मत की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed