{"_id":"69cc332781f0d65f0f0a5b53","slug":"the-village-is-not-spraying-mosquito-repellent-causing-distress-to-the-villagers-allahabad-news-c-407-1-ggp1015-13070-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: गांव में नहीं हो रहा मच्छररोधी दवा का छिड़काव, ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: गांव में नहीं हो रहा मच्छररोधी दवा का छिड़काव, ग्रामीण परेशान
Wed, 01 Apr 2026 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Wed, 01 Apr 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के ग्रामीण इलाके में इस समय गर्मी शुरू होते ही मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में पानी निकासी के लिए बनी नालियों की सफाई सुचारू रूप से नहीं की जा रही है जिसकी वजह से दुर्गंध से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि कहीं ऐसा न हो कि आने वाले दिनों में गांवों में मलेरिया बढ़ जाए। उन्होंने कहा कि इसे रोकने के लिए दवा का छिड़काव होना जरूरी है।
प्रतापपुर क्षेत्र के सेमरी गांव निवासी अनिल कुमार, छतौना के भीम सिंह, नहटी के राम हिन्छ, बेला गांव के कमलेश कुमार यादव, उगापुर के अशोक कुमार, नासिर पट्टी के नागेंद्र कुमार आदि ग्रामीणों की मांग है कि गांव में साफ-सफाई के लिए दवा का छिड़काव किया जाए।