फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The topless demonstration against price rise in onion Yukan

प्याज के बढ़े दामों के खिलाफ युकां का अर्धनग्न प्रदर्शन

Thu, 27 Aug 2015 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 27 Aug 2015 01:16 AM IST
विज्ञापन
The topless demonstration against price rise in onion Yukan
इलाहाबाद ब्यूरो। प्याज के दामों में बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने अर्धनग्न होकर सुभाष चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और शहरियों से अपील किया कि वे बृहस्पतिवार को ‘नो ओनियन डे ’ मनाएं, यानी इस दिन प्याज का इस्तेमाल कतई न करें। युकां जिलाध्यक्ष जितेंद्र तिवारी ने कहा कि जब शहरी प्याज ही नहीं खरीदेंगे तो कालाबाजारी करने वालों को झटका लगेगा।
विज्ञापन


कहा कि विदेशों में ऐसी प्रथा है कि जिन बस्तुओं के दाम अचानक बढ़ जाते है तो लोग उनकी खरीदारी बंद कर देते हैं ऐसे में दाम दोबारा नीचे आ जाता है। कमोवेश यही नीति हम सबको अपनानी चाहिए। वक्ताओं ने कहा कि अर्धनग्न प्रदर्शन इसलिए किया गया ताकि आम जनता को यह संदेश दिया जा सके कि यदि प्याज खरीदने में लोगों के तन के कपड़े तक बिक जाएंगे। प्रदर्शन में देवधर तिवारी, दिग्विजय सिंह, प्रांजल केसरवानी, मुकुल दीक्षित, आशीष सिंह, रबि दुबे, शुभम सिंह, शशांक सिंह, अर्पित, समद, गुड्डू पांडेय समेत कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed