{"_id":"5fb69cc78ebc3e9b7d3fefa0","slug":"the-third-accused-in-the-kidnapping-case-of-the-woman-also-got-arrested-by-the-police-arrested-in-the-house-of-a-relative-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती के अपहरण मामले में तीसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे, लखनऊ में रिश्तेदार के घर से दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती के अपहरण मामले में तीसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे, लखनऊ में रिश्तेदार के घर से दबोचा
Thu, 19 Nov 2020 09:56 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 19 Nov 2020 09:56 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
मेजा इलाके की युवती के अपहरण मामले में बुधवार की रात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक और अभियुक्त आशीष सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। क्राइम ब्रांच ने छापा मारकर उसकी गिरफ्तारी लखनऊ में उसके एक रिश्तेदार के घर से की है। एसपी क्राइम आशुतोष मिश्र ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि जानकारी के आधार पर उसे ट्रेस किया जा रहा था।
एसपी क्राइम ने बताया कि मामले में दो अभियुक्त तहसीलदार उर्फ पवन सिंह और पंकज सिंह को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। आशीष सिंह की तीसरी गिरफ्तारी है। आशीष तहसीलदार सिंह उर्फ पवन सिंह का बड़ा लड़का है। कोर्ट के आदेश के क्रम में उसे भी बुधवार की देर रात गिरफ्तार किया गया।
मामले में अभी दो और अभियुक्तों अरुण सिंह और सनी उर्फ अभिषेक सिंह की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई चल रही है। हाईकोर्ट में मामले की अगली सुनवाई के लिए 16 दिसंबर की तारीख तय की गई है। कोशिश है कि उसके पहले ही इन दोनों अभियुक्तों को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाए। जरूरत पड़ने पर इन दोनों के खिलाफ गैर जमानती वारंट और कुर्की की कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इस मामले में अभियुक्तों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई के लिए डीआईजी के निर्देश पर उनकी देखरेख में पांच टीमें काम कर रहीं हैं। एक टीम तो सीओ मेजा के अंडर में कार्रवाई कर रही है जबकि दूसरी और तीसरी टीमें मेजा और मांडा इंस्पेक्टर की अगुवाई में काम कर रही है। विवचेना का काम क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर वृद्धिचंद्र गौतम की अगुवाई में पांच सदस्यीय टीम द्वारा किया जा रहा है।
इसमें इंस्पेक्टर कुंवर बहादुर सिंह, सबइंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल शमशाद और कांस्टेबल विजय कुमार को विवेचनाधिकारी के सहयोग के लिए लगाया गया है। इसके अलावा अभियुक्तों की गिरफ्तारी और उनकी सर्विलांस के लिए गंगापार के एसओजी मनोज कुमार सिंह, सिटी एसओजी और सर्विलासं प्रभारी बृजेश सिंह भी मामले में पड़ताल कर रहे हैं।