फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   the theft of 1.5 lacs rupees material from the home of health worker

स्वास्थ्यकर्मी के घर से डेढ़ लाख का सामान उठा ले गए चोर

Wed, 20 May 2020 01:21 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
the theft of 1.5 lacs rupees material  from the home of health worker
स्वास्थ्य कर्मी के घर से डेढ़ लाख का सामान उठा ले गए चोर
विज्ञापन

प्रयागराज। धूमनगंज में चोरियां रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। लॉकडाउन में भी चोर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, जिससे पुलिस की सक्रियता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। पीपल गांव में चोरों ने स्वास्थ्य कर्मी रामनरेश सिंह के घर से डेढ़ लाख का सामान उड़ा दिया। रामनरेश ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि उनका घर पीपल गांव में मॉर्निंग गैलरी रेस्टोरेंट्स के पास है, जिसमें निर्माण कार्य चल रहा है। बताया कि वह स्वास्थ्य कर्मचारी हैं और उनकी तैनाती वर्तमान में कौशांबी के मंझनपुर में है, जहां वह ड्यूटी करते हैं। 18 मई की सुबह जब वह अपने मकान पर पहुंचे तो देखा कि दरवाजे की कुंडी टूटी हुई थी और भीतर रखी करीब 20 पेटी टाइल्स, गैस सिलेंडर और इलेक्ट्रिक वायर गायब थे। उन्होंने बताया कि करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान चोरी हुआ है। पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed