फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The Tempo driver respected nail Snecron

स्नेचरों को दबोचने वाले टेंपो चालक का सम्मान

Wed, 17 Dec 2014 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Wed, 17 Dec 2014 11:48 PM IST
विज्ञापन
युवती से छिनैती कर भाग रहे बदमाशों को पकड़ने वाले बहादुर टेंपो चालक बबलू साहू को बुधवार को एसएसपी दीपक कुमार ने नकद इनाम और शॉल पहनाकर सम्मानित किया। बदमाशों को दबोचने वाले बबलू साहू ने दूसरे टेंपो चालक साथियों के सामने एक नजीर पेश की है।
विज्ञापन

धूमनगंज के प्रीतमनगर निवासी बबलू साहू टेंपो चालक है। मंगलवार रात वह मेयोहाल चौराहे से सवारी बैठाकर स्टेशन जा रहा था। तभी विक्रम में बैठे तीन बदमाश एक युवती का मोबाइल छीनकर भागे। यह देख बबलू ने शोर मचाते हुए बदमाशों  को दौड़ा लिया। बबलू ने एक सिपाही की मदद से तीनों बदमाशों को पकड़ लिया। इस एसएसपी दीपक कुमार ने बुधवार को टेंपो चालक को एसएसपी कार्यालय में बुलाकर 21 सौ रुपए नकद इनाम और शॉल पहनाकर सम्मानित किया। इलाहाबाद टेंपो-विक्रम-टैक्सी वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद चंद्र दुबे, उपाध्यक्ष रघुनाथ द्विवेदी, महामंत्री रमाकांत रावत, बबलू जायसवाल, शहनवाज खां, वकील रजनीश राय, अनिल राय समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed