{"_id":"5c17f2bfbdec2256ef10c50a","slug":"the-steam-engine-will-start-only-for-three-hours-every-evening","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर शाम तीन घंटे के लिए ही स्टार्ट होगा भाप का इंजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर शाम तीन घंटे के लिए ही स्टार्ट होगा भाप का इंजन
Tue, 18 Dec 2018 12:32 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 18 Dec 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
हेरिटेज ट्रैक पर दौड़ा भाप का इंजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद जंक्शन के सिटी साइड में रखा भाप का इंजन अब हर शाम तीन घंटे के लिए ही चलेगा। रेलवे ने इसे शाम सात बजे से रात दस बजे तक स्टार्ट रखने का निर्णय लिया है। अफसरों का तर्क है कि इस अवधि में जंक्शन पर ट्रेनों की आवाजाही ज्यादा है। ऐसे में यहां आने एवं जाने वाले ज्यादा से ज्यादा रेलवे की इस पुरानी धरोहर से रूबरू हो सकेंगे।
पिछले सप्ताह 14 दिसंबर को ही जंक्शन के सिटी साइड स्थित रिजर्वेशन काउंटर के सामने ही रेल सेवा से 25 वर्ष पूर्व बाहर किया गया बाहर किए गए इंजन का स्टार्ट किया गया था। वर्ष 1953 में इस इंजन को भारतीय रेल में शामिल किया गया था। इलाहाबाद जंक्शन पर इसे वर्ष 2004 में लाकर मुख्य गेट के बाहर खड़ा किया गया था। डीआरएम अमिताभ के हस्तक्षेप से इसे चालू किया गया। इस इंजन से जहां छुक-छुक की आवाज आती है तो वहीं दूसरी ओर इसकी सीटी भी बजती है। भाप के इस इंजन से धुआं के साथ उसके पहिये भी एक ही स्थान पर घूमते हैं। इसके सामने एक सिगनल भी लगाया गया है जो अप और डाउन होता है। एनसीआर इलाहाबाद मंडल के पीआरओ सुनील गुप्ता के मुताबिक अभी इंजन चालू होने का समय निर्धारित नहीं था। अब इसे नियमित रूप से शाम सात बजे से रात दस बजे तक चलाया जाएगा।