फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The second paper of PCS Pre was Out!

पीसीएस प्री का दूसरा पेपर भी हुआ था आउट!

Thu, 02 Apr 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद Updated Thu, 02 Apr 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
The second paper of PCS Pre was Out!
पीसीएस-2015 प्रारंभिक परीक्षा को लेकर बवाल अभी थमा भी नहीं कि एक और नए विवाद ने जन्म ले लिया। अब तक पहले सत्र का पेपर आउट होने की बात सामने आ रही थी लेकिन बृहस्पतिवार को हालात और बिगड़ गए जब दूसरे सत्र का पेपर आउट होने की चर्चा शुरू हो गई। एक अभ्यर्थी ने दूसरे सत्र का बिना सील वाला पेपर वॉह्टस एप पर वायरल कर दिया। अभ्यर्थी को यह पेपर लखनऊ के ही एक परीक्षा केंद्र से मिला है। मामला खुलने पर अभ्यर्थी और भड़क गए हैं।  इसी के साथ प्रतियोगियों  की ओर से पूरी परीक्षा को निरस्त किए जाने की मांग भी तेज हो गई है।  दूसरा पेपर भी स्थगित करने और भर्तियों की सीबीआई जांच की मांग को लेकर अभ्यर्थी अवनीश पांडेय की ओर से हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है जिस पर शुक्रवार को सुनवाई होगी। याचिकाकर्ता का कहना है कि सुनवाई के दौरान बिना सील मिला दूसरा पेपर भी अदालत के समक्ष रखा जाएगा।
विज्ञापन


रविवार को हुई प्रारंभिक परीक्षा में पहला पेपर आउट हो गया था जिसके बाद पहले पेपर की परीक्षा निरस्त कर दी गई जबकि दूसरे पेपर में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए उसे भी निरस्त करने की मांग को लेकर प्रतियोगी आंदोलनरत हैं। अब दूसरे सत्र में बिना सील का पेपर मिलने से उनकी आशंका को और बल मिल गया है। प्रारंभिक परीक्षा के पहले पेपर मेें हरे तथा दूसरे प्रश्नपत्र में पीले रंग की सील लगी हुई थी लेकिन लखनऊ स्थित एक परीक्षा केंद्र में परीक्षा दे रहे एक अभ्यर्थी को मिले दूसरे पेपर पर र्कोई सील नहीं लगी थी।
विज्ञापन


जानकारों का कहना है कि उस सील को पेज से हटाया नहीं सिर्फ तोड़ा जा सकता है। हटाने की कोशिश करने पर पूरा पन्ना फट जाएगा लेकिन सील नहीं हटेगी। इससे पहले कर्मचारी चयन आयोग की एक परीक्षा में भी कई अभ्यर्थियों को इसी तरह से बिना सील वाला पेपर मिला था। परीक्षार्थियों के विरोध के बाद आयोग को परीक्षा स्थगित करनी पड़ी थी।  पूरे प्रकरण पर आयोग का पक्ष जानने के लिए सचिव रिजवानुर्रहमान से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन फोन और एसएमएस करने के बावजूद उनकी ओर से कोई जवाब नहीं मिला। बता दें, रविवार को मामले के खुलासे के बावजूद सचिव पेपर लीक होने की बात लगातार नकारते रहे। हालांकि चौतरफा दवाब के बाद सोमवार को उन्होंने सिर्फ पहले पेपर की ही परीक्षा निरस्त होने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed