{"_id":"69c59f82ef1efc925f035060","slug":"the-road-connecting-moharb-to-the-highway-has-turned-into-potholes-causing-problems-for-commuters-allahabad-news-c-407-1-nan1001-12837-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: मोहरब से हाईवे को जोड़ने वाली सड़क गढ्ढों में तब्दील, राहगीर परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: मोहरब से हाईवे को जोड़ने वाली सड़क गढ्ढों में तब्दील, राहगीर परेशान
Fri, 27 Mar 2026 02:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Fri, 27 Mar 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के मोहरब गांव से मुख्य हाईवे को जोड़ने वाली सड़क इन दिनों बदहाल स्थिति में पहुंच चुकी है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विकास खंड श्रृंगवेरपुर धाम के मोहरब गांव को जोड़ने वाली सड़क काफी दिनों से खराब है, ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव को समस्या से अवगत कराया गया लेकिन कार्यवाही प्रस्ताव में आज तक प्रस्ताव न होने से समस्या बनी हुई है। गांव के दयानन्द दुबे व बृजेश आदि बताते हैं कि सड़क काफी दिनों से खराब है। बच्चे और बुजुर्ग के चलने लायक नहीं है, आए दिन लोग चोटिल होते है। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग से रोजाना सैकड़ों लोग गुजरते हैं, जिनमें स्कूली बच्चे, किसान और व्यापारी शामिल है। स्थानीय निवासियों ने विकास खंड से सड़क की मरम्मत की मांग की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। वहीं संबंधित अधिकारी को फोन किया गया लेकिन फोन नहीं उठा।