{"_id":"61818db80ebc785628706627","slug":"the-risk-of-corona-infection-increased-on-diwali-two-new-infected-were-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली पर बढ़ा कोरोना संक्रमण का खतरा, दो नए संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली पर बढ़ा कोरोना संक्रमण का खतरा, दो नए संक्रमित मिले
Wed, 03 Nov 2021 12:43 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 03 Nov 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
corona virus
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिवाली से अन्य प्रदेशों से यहां आने वालों की अचानक बढ़ी संख्या से जिले में एक बार फिर कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। मंगलवार दो नए लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। एक व्यक्ति ने कोरोना को मात भी दी। जिला सर्विलांस अधिकारी एसीएमओ डॉ. एके तिवारी के मुताबिक त्योहार पर बाहर से घर आ रहे लोगों से संक्रमण प्रसार का खतरा बढ़ा है। बाजारों में भीड़ ज्यादा पर लोग मास्क तक नहीं लगा रहे हैं। ऐसे में संक्रमण के प्रसार से इनकार नहीं है, एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।
डॉ. एके तिवारी के मुताबिक मंगलवार को जिले में 3711 लोगों की कोविड जांच की गई। एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों पर कोरोना जांच के लिए अतिरिक्त टीमों को लगाया गया है। जिले में एक्टिव केस सिर्फ चार हैं, लेकिन सावधानी जरूरी है। उन्होंने बताया कि होली पर्व पर लोगों की लापरवाही से कोरोना संक्रमण का प्रसार हुआ। हमें अनिवार्य रूप से मास्क लगाने और उचित दूरी के एहतियात का पालन करना होगा।