फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The risk of accidents due to lack of repair of roads damaged in the rain

Prayagraj News: बारिश में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत न होने से हादसे का खतरा

Fri, 31 Oct 2025 01:59 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Fri, 31 Oct 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
The risk of accidents due to lack of repair of roads damaged in the rain
मीरगंज। कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान मेला पांच नवंबर को लगेगा। इस दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु रामगंगा के गोरा हेमराजपुर और अंजनी घाट पर स्नान के लिए पहुंचते हैं। इन दोनों ही घाटों के लिए जाने वाली सड़कें जर्जर हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं के लिए मुसीबत उठानी पड़ेगी।
विज्ञापन

दोनों ही सड़कें बारिश के दौरान क्षतिग्रस्त हो गईं थीं। यहां बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इनकी वजह से हादसे का खतरा रहता है। कई दुर्घटनाएं हो भी चुकी हैं। कार्तिक पूर्णिमा मेले का लेकर स्थानीय लोगों ने सड़कों की मरम्मत कराने की मांग की मगर, ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन


27 अक्तूबर को व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए उपजिलाधिकारी आलोक कुमार, सीओ मीरगंज अजय कुमार, बीडीओ विजय आनंद पहुंचे थे। उन्होंने क्षतिग्रस्त रास्ते को देखकर हादसे की आशंका जताई। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता को पत्र लिखकर रास्ता सही करने के लिए कहा। इसके बाद भी दोनों ही मार्गों की अब तक मरम्मत नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेला कमेटी अध्यक्ष बाबूराम कश्यप, मेला सचिव नरेश पाल सिंह, प्रमोद शर्मा, विनोद शर्मा और प्रधान धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि जिम्मेदारों की लापरवाही का खामियाजा हजारों श्रद्धालु उठाएंगे। उन्होंने कहा कि मेला शुरू होने से पहले सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो यहां बड़ा हादसा भी हो सकता है।


वहीं, पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता सलमान खान ने बताया उपजिलाधिकारी मीरगंज का पत्र मिलने के बाद बुधवार को अधिशासी अभियंता राजीव अग्रवाल ने दोनों पुलों के पास क्षतिग्रस्त सड़क का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि हादसे से बचाव के लिए गड्ढों के पास पत्थर व संकेतक लगाए जाएं। मरम्मत का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। बजट आने के बाद काम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed