फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   the recruitment exams are in bad condition by appointment maphiya

शिक्षक भर्ती, शिक्षक पात्रता परीक्षा सहित दूसरी भर्ती परीक्षाओं का हाल

Wed, 10 Jun 2020 01:12 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
the recruitment exams are in bad condition by appointment maphiya
शिक्षक भर्ती, शिक्षक पात्रता परीक्षा सहित दूसरी प्रतियोगी परीक्षाओं को पास कराने की तैयारी परीक्षा केंद्र के आवंटन के साथ शुरू हो जाती है। परीक्षा केंद्र बनाए जाने के लिए वित्तविहीन विद्यालयों के प्रबंधन एवं नकल माफिया का गठजोड़ काम करता है। नकल माफिया की मिलीभगत से वित्तविहीन विद्यालयों को हजारों छात्रों का परीक्षा केंद्र बना दिया जाता है, जबकि सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में गिनती के परीक्षार्थी आवंटित किए जाते हैं।
विज्ञापन

नकल माफिया के निशाने पर शहर के दूर दराज के क्षेत्र नैनी, धूमनगंज, मुंडेरा, कालिंदीपुरम, राजरूपपुर, प्रीतमनगर सुलेम सराय के नए खुले वित्तविहीन विद्यालय होते हैं। इन क्षेत्रों के विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाए जाने से परीक्षार्थियों को गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी होती है। हर भर्ती परीक्षा के बाद इन क्षेत्रों में जाम लगने और परीक्षा के दौरान अव्यवस्था की बात सामने आती है, इसके बाद भी इन विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बना दिया जाता है। परीक्षा केंद्रों का आवंटन जिला विद्यालय की संस्तुति पर प्रशासन की मंजूरी मिलने के बाद होता है।
विज्ञापन

अटेवा पेंशन बचाओ मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. हरि प्रकाश यादव का कहना है कि सुविधा विहीन नए विद्यालयों को तो केंद्र बना दिया जाता है परंतु शहर के भीतर सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों एवं शहर के प्रमुख डिग्री कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाए जाने से बचा जाता है। शहर के विद्यालयों को बहुत कम संख्या में परीक्षार्थी आवंटित किए जाते हैं। प्रधानाचार्य परिषद के मीडिया प्रभारी एसपी तिवारी का कहना है कि शिक्षक भर्ती जैसी परीक्षा में भ्रष्टाचार हुआ तो आने वाली पीढ़ी अयोग्य निकलेगी। ऐसे में शिक्षक भर्ती परीक्षाओं में हर हाल में नकल रोकनी होगी। नकल को लेकर गंभीर आरोप लगाने वाले न्याय मोर्चा के सुनील मौर्या का कहना है कि नैनी, प्रीतम नगर के एक परीक्षा केंद्र से एक कक्ष से ही कई अभ्यर्थियों का चयन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed