{"_id":"5a7f4e5c4f1c1b8e268b96ef","slug":"the-post-office-will-now-also-register-the-unemployed","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाकघर में भी अब होगा बेरोजगारों का पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाकघर में भी अब होगा बेरोजगारों का पंजीकरण
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 11 Feb 2018 01:26 AM IST
विज्ञापन
पोस्टआफिस का लोगो
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेरोजगारों के लिए पहल करते हुए पोस्ट आफिस अब रोजगार उपलब्ध कराने में मदद करेगा। देश भर के सभी प्रधान डाकघरों में बेरोजगारों की सुविधा के लिए रोजगार पंजीकरण शुरू हो गया है। डाक विभाग के वरिष्ठ अधिकारी कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि नई व्यवस्था से अब लोगों को रोजगार पंजीकरण के लिए अब सेवायोजन कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। बेरोजगार एवं अध्ययनरत युवक प्रधान डाकघर में नेशनल कैरियर सर्विस ऑनलाइन पोर्टल www.ncs.gov.in पर अपना पंजीकरण करवा सकेंगे।
पंजीकरण के बाद डाकघर की ओर से प्रिंटआउट दिया जाता है। इसमें अभ्यर्थी का पंजीकरण नंबर और पूरी जानकारी होगी। डाक विभाग और श्रम-रोगगार मंत्रालय की ओर से एक एमओयू पर हस्ताक्षर किया गया है। इसके तहत डाकघर रोजगार पंजीकरण केंद्र के रूप में काम करेंगे। उन्होंने बताया कि यह पोर्टल रोजगार के बेरोजगारों के साथ, रोजगार प्रदाता, स्किज प्रोवाइडर्स, कैरियर काउंसलर सहित इस संबंध में जानकारी चाहने वालों की मदद करेगा। बेरोजगार पंजीकरण हेतु 15 रुपए,पंजीकृत प्रोफाइल को अपडेट करवाने हेतु पांच रुपए और आवेदन-पत्र के प्रिन्टआउट के लिए 10 रुपए लगेंगे।
पोर्टल पर पंजीकृत होने के बाद बेरोजगार युवकों को कुल 52 सेक्टर में तीन हजार तरह के व्यवसायों की अपडेट जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। पोर्टल के जरिए यह जानकारी भी मिलेगी कि कौन सा कोर्स करने के बाद कौन सेक्टर ठीक रहेगा और रोजगार के अवसर कहां उपलब्ध होंगे। रोजगार पोर्टल पर स्किल डेवलपमेंट और कैरियर के विकल्प बताए जाएंगे।
विज्ञापन
प्रधान डाकघर के फिलाटेलिक ब्यूरो के इंचार्ज एवं जनसंपर्क निरीक्षक राजेश वर्मा ने बताया कि इलाहाबाद में भी पंजीकरण शुरू हो गया है। उन्होंने बताया कि डाक विभाग ने टेक्नोलोजी के साथ अपने को अपडेट करते हुये कस्टमर-फ्रेंडली सेवाओं का दायरा भी बढ़ाया है। शहरी से लेकर ग्रामीण स्तर तक डाक सेवाओं में बड़े पैमाने पर परिवर्तन किए गए हैं। डाकघर में पासपोर्ट सेवा, पवित्र गंगाजल बिक्री, एलईडी बल्ब, ट्यूबलाइट,पंखों की अनुदानित दर पर बिक्री, सोवेरन गोल्ड बॉन्ड, पोस्टशोपी, माईस्टैम्प, शाखा डाकघरों में स्पीड पोस्ट की बुकिंग इंटरनेशनल ट्रैक्ड पैकेट सर्विस, आधार कार्ड अपडेशन जैसी तमाम अभिनव पहल की गई हैं।