{"_id":"6589efc97fd276a5110a09d7","slug":"the-operator-ran-away-with-rs-110-lakh-kept-in-the-trunk-of-the-truck-allahabad-news-c-358-1-pr11004-5159-2023-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: ट्रक की डिग्गी में रखा 1.10 लाख रुपये लेकर भागा परिचालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: ट्रक की डिग्गी में रखा 1.10 लाख रुपये लेकर भागा परिचालक
Tue, 26 Dec 2023 02:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Tue, 26 Dec 2023 02:40 AM IST
विज्ञापन
प्रयागराज। मुंडेरा मंडी से एक ट्रक परिचालक ने अपने मित्र के साथ मिलकर ट्रक की डिग्गी में रखा भाड़े का 1.10 लाख रुपये लेकर भाग गया। ट्रक मालिक सरफराज अहमद ने परिचालक व उसके मित्र के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
सरफराज ने पुलिस की दी तहरीर में बताया कि वह मूलरूप से नवाबगंज के चफरी गांव का रहने वाला है। उनका ट्रक प्रयागराज से बेंगलुरू के लिए भाड़े पर चलता है। पांच जुलाई को ट्रक मुंडेरा मंडी से टमाटर लादने गया था। गाड़ी की लोडिंग होने के बाद उनका भाई शहनवाज परिचालक जैद को बताया कि डिग्गी में भाड़े का पैसा रखा हुआ है, देखते रहिए, मैं थोड़ा आराम करके फिर चलते हैं।
आरोप है कि उनके भाई के सो जाने के बाद परिचालक जैद व उसका मित्र जीशान ट्रक में रखा सारा पैसा लेकर भाग गया। जब उनका भाई सोकर उठा तो दोनों वहां से गायब थे। फोन करने पर दोनों के फोन स्विच ऑफ आने लगा। कई दिन बाद दोबारा फोन करने पर परिचालक ने फोन उठाया और पैसे ने देने की बात कहते हुए कहा कि पैसा भूल जाओ और कहीं पर शिकायत की तो जान से मार देंगे। संवाद