फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The next session also depends on guest spokespersons

अगला सत्र भी अतिथि प्रवक्ताओं के भरोसे

Sun, 05 Jan 2020 01:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
The next session also depends on guest spokespersons
The next session also depends on guest spokespersons
अगला सत्र भी अतिथि प्रवक्ताओं के भरोसे
विज्ञापन

इविवि में नियमित कुलपति की नियुक्ति तक भर्ती पर ग्रहण
कई अन्य शिक्षकों के रिटायरमेंट से बिगड़ सकती है स्थिति
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में अगला सत्र भी अतिथि प्रवक्ताओं के भरोसे होगा। विश्वविद्यालय में नियमित कुलपति की नियुक्ति तक भर्ती पर ग्रहण लगा रहेगा। आने वाले समय में कई शिक्षक सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं। ऐसे में शिक्षकों के रिक्त पदों की संख्या भी बढ़ जाएगी और इसका सीधा असर पठन-पाठन पर पड़ेगा।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में शिक्षक भर्ती के लिए तीन बार विज्ञापन जारी किया जा चुका है, लेकिन हर बार किसी न किसी विवाद के कारण भर्ती फंस गई। इससे पूर्व नौ माह पहले शिक्षकों के 558 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर आवेदन लिए गए थे, लेकिन विवाद होने के कारण केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने भर्ती पर रोक लगा दी थी। 558 पदों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 336, एसोसिएट प्रोफेसर के 156 और प्रोफेसर के 66 पद शामिल हैं। दिसंबर के अंतिम सप्ताह में मंत्रालय ने भर्ती पर लगी रोक हटा ली, लेकिन कुछ दिनों बाद ही प्रो. आरएल हांगलू ने कुलपति के पद से इस्तीफा दे दिया और भर्ती फिर फंस गई।
विज्ञापन

नियमित कुलपति के आने में थोड़ा वक्त लगेगा और इसके बाद ही इविवि में शिक्षक भर्ती शुरू हो सकेगी। नौ माह पहले जारी विज्ञापन में एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर पद के लिए ईडब्ल्यूएस आरक्षण व्यवस्था भी लागू नहीं की गई थी और इसकी शिकायत मंत्रालय से की गई थी, जिसके बाद मंत्रालय ने ईब्ल्यूएस आरक्षण व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए थे। वहीं, आने वाले समय में इविवि के कई शिक्षक रिटायर होने जा रहे हैं। ऐसे में रिक्त पदों की संख्या भी बढ़ेगी। ऐसे में इविवि प्रशासन को नए सिरे से पदों की गणना करते हुए विज्ञापन जारी करना पड़ सकता है। अगला सत्र इन तमाम प्रक्रियाओं को पूरा करने में ही बीत जाएगा। ऐसे में अगले सत्र में इविवि में शिक्षक भर्ती मुश्किल नजर आ रही है। ऐसे में इविवि में कक्षाओं का संचालन अतिथि प्रवक्ताओं के भरोसे ही रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed