फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The new policy increased women's participation in the liquor business

Prayagraj News: नई नीति से शराब कारोबार में महिलाओं की बढ़ी भागीदारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
The new policy increased women's participation in the liquor business
नई शराब नीति के तहत ई-लाटरी से एक व्यक्ति को दो से अधिक शराब की दुकानों का आवंटन नहीं हो सकता है। इस कारण शराब के कारोबार में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। माना जा रहा है कि शराब कारोबारियों ने घर की महिलाओं के नाम से ई-लाटरी में हिस्सा लिया। ऐसे में पिछले वर्ष जहां 10 प्रतिशत महिलाओं को भी दुकानों का आवंटन नहीं हो सका था, वो इस वर्ष बढ़कर 25 प्रतिशत तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

जिले में देशी, विदेशी और बियर की 1040 दुकानों में 1031 का ई-लाॅटरी के द्वारा आवंटन हो चुका हैं। इसमें देशी की 518 दुकानों में 509 का आवंटन हो चुका है, जबकि शेष नाै दुकानों का आवंटन अगले चरण में किया जाना है। वहीं विदेशी व बियर की 385 कंपोजिट शॉप, 18 मॉडल शॉप और 119 भांग की दुकानों का दो दिन पूर्व ई-लॉटरी सिस्टम से आवंटन किया गया। खास बात यह है कि इस बार 70 फीसदी दुकानों का आवंटन नए लोगों के नाम से हुआ है। इसमें युवाओं की संख्या अधिक हैं।
विज्ञापन

आवंटन में जिले में देशी की दुकानों में सबसे अधिक दर पर दारागंज की दुकान उठीं। यहां से करीब पांच करोड़, सात लाख 87 हजार से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ। वहीं कुल 1040 दुकानों के लिए 13 हजार से अधिक लोगों ने आवेदन किया था, जिससे 78 करोड़ से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विदित हो कि प्रदेश में पहले एक व्यक्ति 150 दुकानें अपने नाम से जिले और प्रदेश के अन्य अलग-अलग जिलों में प्राप्त कर सकता था, लेकिन इस बार नियमों में बदलाव किया गया। इससे एक व्यक्ति प्रदेश में सिर्फ दो दुकानों का ही लाइसेंस प्राप्त कर सकता है।
-----------
जिले में शराब की दुकानों का विवरण

देशी शराब - 518

विदेशी एवं बियर कंपोजिट शॉप - 385

भांग की दुकानें - 119

मॉडल शॉप - 18

दो माह में 221 करोड़ की शराब गटक गए लोग
प्रयागराज। जनवरी और फरवरी माह के आंकड़ों पर गौर करें तो जिले में 221 करोड़ रुपये की शराब लोग गटक गए हैं, जो पिछले वर्ष की तुलना में 20 फीसदी अधिक है। इससे सरकार के राजस्व में भी बढ़ोत्तरी हुई है। माहवार आंकड़ें देखें तो जनवरी में 111 करोड़ और फरवरी में 110 करोड़ की शराब की खपत हुई है।





जिले की देशी, विदेशी और बियर की 1040 दुकानों में 1031 का ई-लाॅटरी द्वारा आवंटन हो चुका हैं। शेष बची नौ दुकानों का आवंटन अगले चरण में होगा। 13 हजार से अधिक लोगों ने शराब की दुकानों के लाइसेंस के लिए आवेदन किया था। इस बार के आवंटन में महिलाओं की भागीदारी पिछले वर्ष की तुलना में बढ़ी है। करीब 25 प्रतिशत महिलाओं के नाम दुकानों का आवंटन हुआ है, जो पिछले वर्ष 10 प्रतिशत से भी कम था।
-- सुशील कुमार मिश्र, जिला आबकारी अधिकारी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed