{"_id":"64941cdb0bf29b36560679b3","slug":"the-mercury-dropped-the-clouds-gave-some-relief-but-the-humidity-remained-there-is-a-possibility-of-rain-in-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather : पारा गिरा, बादलों ने दी थोड़ी राहत, पर उमस बरकरार, एक-दो दिन में बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather : पारा गिरा, बादलों ने दी थोड़ी राहत, पर उमस बरकरार, एक-दो दिन में बारिश के आसार
Thu, 22 Jun 2023 03:35 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 22 Jun 2023 03:35 PM IST
सार
कई दिनों के बाद बृहस्पतिवार को पारा 37 डिग्री के आसपास रहा, आसमान में बादल भी छाए रहे और बीच-बीच में चली हवाओं से थोड़ी राहत मिली, लेकिन उमस बरकरार रही। मौसम विज्ञानियों के अनुसार मानसून जल्द ही दस्तक देने वाला है।
विज्ञापन
सिविल लाइंस में सुभाष चौराहे के पास बदलते मौसम का नजारा।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
कई दिनों के बाद बृहस्पतिवार को पारा 37 डिग्री के आसपास रहा, आसमान में बादल भी छाए रहे और बीच-बीच में चली हवाओं से थोड़ी राहत मिली, लेकिन उमस बरकरार रही। मौसम विज्ञानियों के अनुसार मानसून जल्द ही दस्तक देने वाला है। ऐसे में अगले कुछ दिनों में पारा और नीचे जाने और बारिश होने की संभावना बनी रहेगी।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान के साथ न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा, जो मंगलवार के मुकाबले काफी कम रहा। पिछले एक सप्ताह से अधिकतम तापमान 43 से 44 डिग्री के बीच और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री से ऊपर बना हुआ है।
विज्ञापन
मौसम विज्ञानियाें के अनुसार शुक्रवार को तापमान और नीचे जा सकता है और सप्ताह के अंत तक 35 से 36 डिग्री के बीच आ सकता है। साथ ही इस पूरे हफ्ते तेज हवाओं के साथ बारिश होने के आसार बने रहेंगे। मौसम विज्ञानी डॉ. शैलेंद्र राय का कहना है कि मौसम में परिवर्तन प्रयागराज के आसपास के जिलों में हुई बारिश का नतीजा है। मानसून बिहार तक आ गया है और प्रयागराज में भी जल्द दस्तक दे सकता है।
विज्ञापन