{"_id":"60be4f7e8ebc3ed71c0425fe","slug":"the-lover-entered-the-girl-s-house-in-the-night-got-married-in-the-temple-after-the-panchayat","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात में युवती के घर घुसा प्रेमी, पंचायत के बाद कराई मंदिर में शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात में युवती के घर घुसा प्रेमी, पंचायत के बाद कराई मंदिर में शादी
Mon, 07 Jun 2021 10:25 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 07 Jun 2021 10:25 PM IST
सार
- युवती के घरवालों ने पहले की पिटाई, बाद में माने
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोरांव थाना क्षेत्र के बिरहा गांव रविवार की रात जमकर बवाल हुआ था। पड़ोस के बरी हलिया गांव का रहने वाला राजेश कुमार देर रात एक युवती से मिलने उसके घर जा पहुंचा। युवती के भाई को भनक लग गई। बाहर से कुंडी बंदकर गांव वालों को इकट्ठा किया। राजेश की जमकर पिटाई की गई। सोमवार को दोनों पक्षों में पंचायत बैठी। परिवारों की इज्जत का हवाला दिया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाया बुझाया। इसके बाद राजेश और युवती की शिवमंदिर में शादी रचा दी गई।
विज्ञापन
बरी हलिया का रहने वाला राजेश कुमार बिरहा गांव की एक युवती को पसंद करता था। दोनों शादी करना चाहते थे। राजेश अक्सर युवती से मिलने जाता था। रविवार रात भी वह पहुंचा तो परिजन बाहर सो रहे थे। वह चुपसे अंदर घुसा लेकिन युवती को भनक लग गई। उसने बाहर से कुंडी लगाकर गांव वालों को इकट्ठा किया और राजेश को बाहर निकालकर जमकर पीटा। पुलिस को सूचना दी गई। सोमवार को दोनों पक्षों की पंचायत बैठी। कई दौर की बातचीत के बाद युवती के घर वाले शादी को राजी हो गए। इसके बाद शिव मंदिर के प्रांगण में दोनों की शादी कर दी गई। राजेश के घर वाले नई नवेली दुल्हन को अपनाने को तैयार हो गए। शादी के बाद राजेश दुल्हन को लेकर अपने घर चला गया।
विज्ञापन