फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The life of Prophet Muhammad is a blessing for humanity Maulana Samiuddin

हजरत मोहम्मद साहब का जीवन इंसानियत के लिए रहमत : मौलाना समीउद्दीन

Sat, 29 Aug 2026 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Sat, 29 Aug 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
The life of Prophet Muhammad is a blessing for humanity Maulana Samiuddin
ललगोपालगंज स्थित रजा जामा मस्जिद में खिताब करते मोलाना - फोटो : Archive
कस्बा स्थित रजा जामा मस्जिद में मदरसा हबीबिया के शिक्षक मौलाना समीउद्दीन का विशेष दौरा हुआ। शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान उन्होंने नमाजियों को खिताब कर पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की जीवनी बयान किया। नमाज के बाद देश में अमन-चैन और नेपाल में आई त्रासदी से पीड़ित लोगों की सलामती के लिए विशेष दुआ मांगी गई।
विज्ञापन

मौलाना समीउद्दीन ने खुतबा जुमा में कहा कि पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब का जीवन पूरी इन्सानियत के लिए रहमत, इन्साफ और अमन का पैगाम है। उनकी जीवनी हमें सच्चाई, अमानतदारी, सब्र एवं कमजोरों की मदद करने की सीख देती है। मोहम्मद साहब ने समाज में यतीमों, बेसहारा लोगों तथा जरूरतमंदों के अधिकार दिलाए। महिलाओं के सम्मान एवं आपसी भाईचारे की मिसाल कायम की।
विज्ञापन

उन्होंने अपने दुश्मनों के साथ भी हमेशा सदाचार का व्यवहार किया। इसलिए हमें भी चाहिए कि नफरत और बुराइयों को समाप्त करे व समाज में अमन-चैन के लिए हुजूर की सीरत को अपनाकर उनके बताए नेक रास्ते पर चलना बेहद जरूरी है। जुमा नमाज के बाद सलात व सलाम पेश कर शीरनी तकसीम की गई। यहां रईस अहमद, मोहम्मद इलियास, शमशाद अहमद, रजी उल्ला, मुशीर अहमद, शब्बीर हसन अंसारी, गुलाम रसूल, दिलशाद अहमद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed