फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The job of the man who murdered and robbed in Dubai

दुबई में नौकरी करने वाले शख्स का कत्ल और लूट

Thu, 06 Aug 2015 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 06 Aug 2015 02:04 AM IST
विज्ञापन
कौड़िहार (इलाहाबाद)। नवाबगंज के मंसूराबाद इलाके में मेंडारा रोड पर मंगलवार रात घर में सो रहे युवक को चाकू से गोदकर कत्ल कर दिया गया। उसके सीने पर दो और पेट पर चाकू का एक निशान मिला। खून से लथपथ युवक का शव रातभर पड़ा रहा। घटना की जानकारी घरवालों ने सुबह पुलिस को दी। सूचना पर एसपी क्राइम, सीओ सोरांव और फील्ड यूनिट की टीम मौके पर पहुंची। घरवालों के मुताबिक लूट का विरोध करने पर युवक का कत्ल हुआ। वहीं पुलिस हत्या के बिंदु पर भी जांच कर रही है। पुलिस को अहम सुराग भी हाथ लगे हैं।
विज्ञापन


मंसूराबाद के मेंडारा रोड का रहने वाला अबरार हुसैन हाशमी उर्फ चांद पांच भाइयों में बड़ा था। वह सऊदी अरब में नौकरी करता था। चांद का एक भाई बबलू कुवैत में रहता है। छोटे तीनों नसीम, खलील और वसीम गांव में मां महमूदा बेगम के साथ रहते हैं। चांद ने भिवंडी (मुंबई) में भी एक मकान खरीदा था। अक्सर वह आकर यहां रहता था। चांद की पहली पत्नी की मौत हो गई है। पत्नी से एक बेटी है सन्नो वह गांव में दादी के साथ रहती है। पहली पत्नी की मौत के बाद चांद ने मुंबई में सलमा से दूसरी शादी कर ली थी।
विज्ञापन


सलमा से तीन बच्चे इकरा, उमर और पैंदा हैं। सलमा एक अस्पताल में नर्स है। चांद का छोटा भाई अक्सर भिवंडी में जाकर दो-तीन महीने तक रहता फिर गांव चला आता था। चांद लगभग तीन महीने पहले दुबई से मुंबई आया था। तभी उसे पता चला कि मां महमूदा बेगम का पैर टूट गया है। मां को देखने के लिए चांद सलमा और बच्चों के साथ 23 जुलाई को गांव मंसूराबाद मां को देखने को आया था। मंगलवार रात वह अपने मामा मजीद के घर उनसे मिलने गया था। रात लगभग दस बजे लौटा था। रात में सब लोग खाने के बाद अपने कमरे में सोने चले गए। देररात मां महमूदा घर में खटपट की आवाज सुनकर बेटे के कमरे में गई तो देखा कि चांद खून से लथपथ चारपाई के नीचे पड़ा है। वह चीखी तो सलमा और नसीम भाग कर पहुंचे। रातभर घरवाले रोते-बिखलते रहे। सुबह सूचना पर नवाबगंज पुलिस पहुंची। फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वॉयड को बुलाया गया। खोजी कुत्ता पत्नी सलमा के इर्द-गिर्द मंडराने के बाद घर से दूर नदी की तरफ दो सौ मीटर दूर जाने के बाद भटक गया। वहीं पत्नी सलमा ने बताया कि घर से पांच हजार रुपया नगद, लगभग 1 लाख के जेवर गायब हैं। आशंका है कि छत के रास्ते बदमाश घर में घुसे और लूट क ा विरोध करने पर अबरार उर्फ  चांद का कत्ल दिया। पुलिस ने घरवालों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लूट की कहानी पुलिस के गले से नहीं उतर रही है। वहीं छोटा भाई भी घटना के बाद से गायब है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर में ही छिपा है चांद के कत्ल का राज
मंसूराबाद (ब्यूरो)। अबरार हुसैन उर्फ चांद के कत्ल का राज घर में ही छिपा हुआ है। चांद की हत्या में किसी करीबी का हाथ है। चांद की हत्या का राजफाश होने पर कई अपनों के चेहरे भी बेनकाब हो जाएंगे। नवाबगंज पुलिस मान रही है कि अबरार हुसैन उर्फ चांद का कत्ल आशनाई में हुआ है। कई अहम सुराग भी पुलिस के हाथ लगे हैं। घटना के बाद से चांद का सबसे छोटा भाई वसीम गायब है। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है।
घटना के बाद घरवाले जो बयान दे रहे हैं, उसमें विरोधाभास है। बताया जाता है कि रात दस बजे के बाद चांद घर पहुंचा था। जबकि पत्नी सलमा का कहना है कि साढ़े नौ बजे तक सब लोग घर में खाना खाकर सो गए। चांद अपने कमरे में सो रहा था। जबकि बीबी सलमा का कहना है कि वह बच्चों के साथ दूसरे कमरे में थी। रात में चांद खून से लथपथ मिला तो घरवाले एक बार भी उसे न तो अस्पताल ले गए, न ही रात में पुलिस को सूचना दी। पत्नी ने बताया कि लुटेरे पांच हजार रुपये नगद और लगभग एक लाख के जेवर ले गए लेकिन यह बात किसी के गले नहीं उतर रही है कि बदमाश चांद को चाकुओं से गोद कर मार डालते हैं। वह चीखता भी नहीं है। चीखता है तो बगल के कमरे सो रही पत्नी सलमा, भाइयों वसीम और नसीम को पता तक नहीं चलता है। वहीं गांव में चर्चा है कि वसीम घर पर था लेकिन घटना के बाद से वह गायब है। घर के हर सदस्य के बयान में विरोधाभास है। एसओ रामआशीष उपाध्याय ने बताया कि आशनाई के फेर में चांद का कत्ल हुआ है। हत्या का राज घर में ही छिपा है। कुछ अहम सुराग भी हाथ लगे हैं। जल्द ही घटना का खुलासा भी कर दिया जाएगा। एसओ ने लूट की बात से साफ इंकार किया है।

मुंबई वापसी से एक दिन पहले हुआ कत्ल
इलाहाबाद। चांद को बृहस्पतिवार को परिवार समेत वापस मुंबई जाना था। वापसी से एक दिन पहले ही चांद का कत्ल हो गया। यह बात भी साफ जाहिर है कि हत्यारोपियों की इस बात की जानकारी थी। हत्या गहरी साजिश की तरफ इशारा कर रही है।


चांद की हत्या के कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। घरवालों के बयान में विरोधाभास है। एक भाई वसीम जो घर पर ही था घटना के बाद से गायब है।  कुछ अहम सुराग हाथ लगे है। जल्द ही घटना का खुलासा हो जाएगा-दुर्गा प्रसाद तिवारी, सीओ सोरांव।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed