{"_id":"6903ca35559117b56204d3d5","slug":"the-increase-of-rs-30-is-insufficient-the-price-of-sugarcane-should-be-increased-to-rs-500-per-quintal-meerganj-news-c-124-1-sbly1010-105266-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: 30 रुपये की वृद्धि नाकाफी, प्रति क्विंटल गन्ना मूल्य 500 रुपये करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: 30 रुपये की वृद्धि नाकाफी, प्रति क्विंटल गन्ना मूल्य 500 रुपये करें
Fri, 31 Oct 2025 01:57 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Fri, 31 Oct 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
मीरगंज। गन्ना मूल्य में 30 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि को ऊंट के मुंह में जीरा बताकर बृहस्पतिवार को भाकियू ने तहसील परिसर में किसान पंचायत करने के बाद आठ सूत्री ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा। गन्ने का प्रति क्विंटल मूल्य कम से कम 500 रुपये करने की मांग की।
भारतीय किसान यूनियन के जिला उपाध्यक्ष चौधरी हरवीर सिंह ने बताया कि बढ़ती महंगाई के चलते खेती करना मुश्किल हो रहा है। उर्वरक, सिंचाई, कीटनाशक का खर्च बेतहाशा बढ़ रहा है। दूसरी ओर उपज का सही मूल्य नहीं मिल पा रहा। गन्ने की खेती में लागत निकालना तक मुश्किल हो रहा है।
दूसरी ओर से सरकार गन्ना मूल्य प्रति क्विंटल 30 रुपये बढ़ाकर किसानों के साथ मजाक कर रही है। धान क्रय केंद्रों पर दलालों का कब्जा है। आम किसान का धान ही नहीं बिक रहा। ऐसे में किसान कहां जाएं?
विज्ञापन
किसानों ने एमएसपी को लेकर कानून लागू करने, जनप्रतिनिधियों की पेंशन पर रोक लगाने सहित अन्य मांगें भी उठाईं। इस दौरान चौधरी हरपाल सिंह, राकेश मौर्य, सौरभ चौधरी, सुरेंद्र प्रताप सिंह, रामसहाय, रोशनलाल आदि मौजूद रहे।
--
राष्ट्रीय लोक दल ने किया स्वागत
मीरगंज। क्षेत्र के गांव हल्दी खुर्द में राष्ट्रीय लोकदल के युवा जिला अध्यक्ष के निवास पर हुई बैठक में गन्ना मूल्य वृद्धि का स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष सुमित चौधरी ने कहा कि इससे किसानों की आय में वृद्धि होगी। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
केसर चीनी मिल की कृषि भूमि की नीलामी चार नवंबर को
बहेड़ी। गन्ना भुगतान के 144 करोड़ रुपये किसानों को न देने पर केसर चीनी मिल की 11.443 हेक्टेयर कृषि भूमि की नीलामी चार नवंबर को कराई जाएगी।तहसील परिसर में मुड़िया मुकर्रमपुर गांव स्थित जमीन की नीलामी होगी।
किसान लंबे समय से चीनी मिल से भुगतान मांग रहे हैं, मगर उन्हें अब तक पूरा बकाया नहीं मिला है। इसको लेकर बीते दिनों चीनी मिल की आरसी जारी की गई थी। 15 सितंबर को चीनी मिल की कृषि भूमि की नीलामी की तिथि निश्चित की गई थी, लेकिन उप निबंधक की आख्या में भिन्नता होने के कारण जिलाधिकारी अविनाश कुमार सिंह ने नीलामी रोक दी थी।
तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई। कमेटी ने जमीन की कीमत 27 करोड़ 20 लाख रुपये तय की। एसडीएम इशिता किशोर ने बताया कि हर हाल में चार नवंबर को नीलामी कराई जाएगी। संवाद