{"_id":"64ee59cf4c2f432a4a06a814","slug":"the-girl-dragged-her-lover-from-the-truck-and-beat-him-in-the-middle-of-the-market-meerganj-news-c-4-1-bly1032-237423-2023-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: युवती ने प्रेमी को ट्रक से खींचकर बीच बाजार पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: युवती ने प्रेमी को ट्रक से खींचकर बीच बाजार पीटा
Wed, 30 Aug 2023 02:19 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Wed, 30 Aug 2023 02:19 AM IST
विज्ञापन
फतेहगंज पश्चिमी। ट्रक चालक प्रेमी ने शादी का झांसा देकर प्रेमिका के आपत्तिजनक फोटो खींच लिए, फिर वायरल कर दिए। इससे गुस्साई प्रेमिका ने ट्रक में बैठे प्रेमी को नीचे खींचकर बीच बाजार में उसकी पिटाई कर दी। बाद में पुलिस उसे चौकी ले गई।
क्षेत्र की युवती एक साल पहले लालकुआं में अपनी रिश्तेदारी में गई थी। शीशगढ़ का ट्रक चालक युवक भी वहां अपने रिश्तेदार के यहां गया था। वहां दोनों में प्रेम हो गया। युवक ने निकाह का झांसा देकर उससे संबंध बना लिए। तीन माह पहले आरोपी ने युवती के आपत्तिजनक फोटो खींचकर वायरल कर दिए। इससे युवती खफा हो गई और दोनों में मोबाइल फोन पर नोकझोंक हो गई।
मंगलवार को युवती को पता लगा कि प्रेमी ट्रक लेकर फतेहगंज पश्चिमी आ रहा है। वह लोधीनगर चौराहे पर खड़ी हो गई। दोपहर में ट्रक को आता देख उसने उसे रोकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने प्रेमिका को देखकर ट्रक नहीं रोका। इस पर युवती चालक की साइड वाली खिड़की से लटक गई। उसे लटकता देख लोगों ने ट्रक को रुकवाया।
विज्ञापन
इसके बाद युवती ने खिड़की खोलकर प्रेमी युवक को खींचकर नीचे उतारा ओर उसे खूब पीटा। थोड़ी ही देर में वहां भीड़ जुट गई और पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने दोनों को चौकी लाकर पूछताछ की। कुछ देर बाद युवती के परिजन वहां पहुंच गए। वह युवती को समझा-बुझाकर घर ले गए। पुलिस को किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। पुलिस ने आरोप युवक को भी छोड़ दिया।
-- -- -- -- -
प्राथमिक विद्यलाय से सिलिंडर, राशन का सामान चोरी
फतेहगंज पश्चिमी। गांव खिरका जगतपुर के प्राथमिक विद्यालय में सोमवार की रात चोर रसोई घर से दो गैस सिलिंडर और राशन का सामान ले गएव्। प्रधानाचार्य हरीश कुमार और प्रधान जितेंद्र गंगवार ने पुलिस को तहरीर दी है।
गांव के प्राथमिक विद्यालय की रसोई की दीवार में नकब लगाकर चोरों ने घटना को अंजाम दिया। प्रधानचार्य हरीश कुमार ने सुबह स्कूल का मेन गेट खोलकर देखा तो वह दंग रह गए। उन्होंने ग्राम प्रधान जितेंद्र गंगवार को सूचना दी। इसके बाद दोनों नें पुलिस को तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद