फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The family members remained adamant on holding the funeral rites in front of the accused's house

Prayagraj News: आरोपी के घर के सामने अंतिम संस्कार की जिद पर अड़े रहे परिजन

Fri, 10 Jul 2026 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Fri, 10 Jul 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
The family members remained adamant on holding the funeral rites in front of the accused's house
करनाईपुर में चाचा भतीजे का शव घर पहुंचने पर रोते बिखलते परिजन जुटी ग्रामीणों की भीड़।
करंट की चपेट में आने से चाचा-भतीजे की मौत के बाद बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो परिजन दोनों शवों को लेकर आरोपी नागेंद्र प्रताप के घर पहुंच गए। वे आरोपी के घर के सामने ही अंतिम संस्कार की तैयारी करते हुए जमीन खोदने लगे। इस दौरान प्रशासन ने एक बीघा जमीन के पट्टे की पत्रावली सौंपा तो परिजनों ने फाफामऊ घाट पर अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

परिजन आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई, आर्थिक सहायता और एक बीघा भूमि के पट्टे की मांग करने लगे। उनका कहना था कि जब तक पट्टे का प्रमाणपत्र नहीं मिलेगा, अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। इससे गांव में काफी देर तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

आक्रोशित परिजन और ग्रामीण दोनों शवों को सड़क पर रखकर प्रदर्शन करने लगे। करीब तीन घंटे तक चले इस प्रदर्शन के दौरान आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। बहरिया, फूलपुर और मऊआइमा की पुलिस भी मौके पर पहुंची। एसीपी फूलपुर विवेक यादव ने परिजनों और ग्रामीणों से बात कर उन्हें शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से तहसीलदार रवि प्रकाश, नायब तहसीलदार और राजस्व विभाग की टीम ने कार्रवाई की। उन्होंने मृतक प्रिंस यादव के पिता सुरेंद्र यादव के नाम एक बीघा भूमि के पट्टे की पत्रावली तैयार कर उपलब्ध कराई। इसके बाद मामला शांत हुआ और परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हो गए। समाजसेवी रवि नंदन यादव ने पीड़ित परिवार को 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद भी दी। इसके बाद दोनों शवों का फाफामऊ घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।
चाचा-भतीजे की मौत के मामले में मुख्य आरोपी नागेंद्र प्रताप को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है। पीड़ित परिवार की मांग के अनुरूप राजस्व विभाग की ओर से भूमि पट्टे की पत्रावली तैयार कर उपलब्ध कराई गई है।-विवेक यादव, एसीपी, फूलपुर

राजस्व विभाग की टीम को मौके पर भेजकर पीड़ित परिवार के लिए प्रस्तावित एक बीघा भूमि का चिन्हांकन करा दिया गया है। नियमानुसार मृतक प्रिंस यादव के पिता सुरेंद्र यादव के नाम पट्टा आवंटन की प्रक्रिया भी पूरी कर दी गई है।-अविनाश कुमार यादव, एसडीएम, फूलपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed