फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The family caught and beat up the girl who went out with her lover

Prayagraj News: प्रेमी के साथ निकली युवती को परिवार ने पकड़कर पीटा

Wed, 09 Jul 2025 01:52 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Wed, 09 Jul 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
The family caught and beat up the girl who went out with her lover
फतेहगंज पश्चिमी। इलाके के एक गांव की युवती मंगलवार रात करीब दस बजे परिजनों के साथ थाने पहुंची और प्रेमी पर कार से अगवा कर दुष्कर्म का आरोप लगाया। पुलिस ने दूसरे पक्ष को बुलाकर पूछताछ की तो मामला प्रेमप्रसंग से जुड़ा निकला। पुलिस बुधवार सुबह स्थिति स्पष्ट करने की बात कह रही है।
विज्ञापन

करीब 25 वर्षीय युवती की ओर से दी गई तहरीर में पुलिस को बताया गया कि उसी के समुदाय के एक लड़के से उसका प्रेम प्रसंग है। सोमवार शाम प्रेमी ने कॉल करके गांव के बाहर बुलाया तो वह पहुंच गई। वहां पहले से खड़ी कार में प्रेमी उसे बैठाने लगा। युवती ने विरोध किया तो कार में मौजूद तीन अन्य लोगों और प्रेमी ने उसे जबरन खींच लिया। कार से ये लोग उसे काफी दूर वैरम नगर की ओर ले गए। प्रेमी ने कार और सुनसान झाड़ियों में उसके साथ दुष्कर्म किया। प्रेमी के बहनोई समेत तीन अन्य लोगों ने छेड़खानी की। मंगलवार सुबह ये लोग उसे गांव के बाहर छोड़कर भाग गए। शर्म की वजह से परिजनों ने मना किया लेकिन युवती ने जिककी तो वह बेटी को लेकर थाना पहुंचे।
विज्ञापन

---
संदेह पर पूछताछ से खुला सच
थाना के प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध लगा तो उन्होंने दूसरे पक्ष को बुलवा लिया। तब पता लगा कि युवती प्रेमी के साथ कहीं जाने को निकली थी। लड़का पक्ष के लोगों ने दोनों को पकड़ लिया और युवती को उसके घर के पास छोड़ गए। साम तक युवती पक्ष ने कुछ नहीं बताया लेकिन रात में ये आरोप लगाकर तहरीर दे दी। अब युवती ने ही सब बता दिया है, अधिकारियों से बातचीत के बाद कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed