{"_id":"61b62ef05e26af37a36a7688","slug":"the-enemies-of-the-country-are-making-fun-of-the-sacrificers-allahabad-news-ald3225124171","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिदानियों का मजाक उड़ाने वाले हैं देश के दुश्मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिदानियों का मजाक उड़ाने वाले हैं देश के दुश्मन
विज्ञापन

प्रयागराज। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत प्रचारक रमेश ने रविवार को कहा कि शहीद सीडीएस जनरल विपिन रावत समेत सभी बलिदानियों का मजाक उड़ाने वाले लोग देश के दुश्मन है। इन्हें मुंहतोड़ जवाब मिलना चाहिए। प्रांत प्रचारक ने यह बातें शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क में आजादी के अमृत महोत्सव आयोजन के तहत हुए दीपदान उत्सव में कही।
देर शाम आजाद पार्क में हुए कार्यक्रम में प्रांत प्रचारक ने कहा कि सच्ची स्वतंत्रता के लिए युवा पीढ़ी बलिदान के लिए तैयार रहें। 15 अगस्त 1947 को तो केवल स्वाधीनता मिली है, लेकिन स्वतंत्रता के लिए संघर्ष जारी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि देश पर प्राण न्योछावर करने वाले शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा । कहा कि 1498 से 1947 तक चले भीषण संघर्ष की बलिदान गाथा इतिहास के पन्नों में सही नहीं लिखी गई। केवल एक परिवार और एक विचारधारा को महिमामंडित कर बलिदानियों की पूरी तरह नजरअंदाज किया गया।
यह बलिदानियों के साथ सरासर अन्याय है। इस सच्चाई का बोध कराने के लिए तथा लोगों के दिलों में बलिदान की याद अंकित कराने के लिए अमृत महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। इतिहास पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि पूरा देश कभी भी गुलाम नहीं हुआ। देशवासियों को पढ़ाया जाता है कि लंबे समय तक देश मुगलों और अंग्रेजों के अधीन रहा। सच्चाई इसके ठीक विपरीत है। आजादी के लिए लगातार संघर्ष चलते रहे और पूरे देश पर विदेशियों का आधिपत्य कभी भी स्थापित नहीं हो पाया। इतिहास के पन्नों में इस सच्चाई को स्थान नहीं मिल पाया है ।
विज्ञापन
इस सत्य का साक्षात्कार कराने के लिए जन जागरण का अभियान जारी है। इस अवसर पर प्रो. राज बिहारी लाल, शिव कुमार पाल, अरुण वर्मा की मौजूदगी में भारत माता की आरती की गई। वंदे मातरम का भी खूब उद्घोष हुआ। इस अवसर पर प्रोफेसर एसपी सिंह , शिव प्रकाश , विभाग प्रचारक डा. पीयूष, अमित पांडे , संजीव , डा. एमजे त्रिपाठी, रामकुमार आदि मौजूद रहे। यहां कवियों ने देश भक्ति से ओत प्रोत अपनी रचनाएं भी प्रस्तुुत की।