फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The Daily Kanchan Wood, Miss India 2016

कंचन बनी डेली वुड ‘मिस इंडिया 2016’

Wed, 08 Jun 2016 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 08 Jun 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
The Daily Kanchan Wood, Miss India 2016
म‌िस डेलीवुड - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
संगम नगरी में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। फिर चाहे बात टेक्नोलॉजी की हो या फिर फैशन वर्ल्ड की, सभी जगह युवाओं ने अपनी छाप छोड़ी है। इसका सशक्त उदाहरण सामने है। एमएनएनआईटी में बायो टेक्नोलॉजी की शोध छात्रा कंचन विश्वकर्मा ने डेलीवुड ‘मिड इंडिया 2016’ का ताज अपने नाम करके संगम नगरी का नाम बढ़ाया है।
विज्ञापन


चार जून को दिल्ली में आयोजित ग्रैंड फिनाले में अपनी हाजिर जवाबी, खूबसूरती और प्रभावशाली व्यक्तित्व की बदौलत कंचन ने 30 प्रतिद्वंद्वियों का सामना करते हुए यह खिताब अपने नाम किया। कंचन का दावा किया है कि प्रतिस्पर्धा जीतने के बाद ही उन्हें बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन के साथ काम करने का ऑफर मिला। मगर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया है क्योंकि एक वर्ष के लिए उनका डेली वुड के साथ कॉन्ट्रैक्ट है। ऐसा माना जा रहा है कि कंचन को अमिताभ बच्चन के साथ ‘आंखें-2’ में काम करने का अवसर मिल सकता है।
विज्ञापन


कंचन ने बताया कि इलाहाबाद में 14 मई को डेली वुड मिस वर्ल्ड और मिस्टर वर्ल्ड के लिए ऑडिशन हुए थे। जिसमें उन्हें चुना गया। इसके बाद सभी स्तरों की स्पर्धा दिल्ली में हुई। मूलत: चंडीगढ़ की रहने वाली कंचन ने बताया की संस्थान के छात्र क्रियाकलाप केंद्र के अध्यक्ष डॉ. शिवेश शर्मा ने कलरव 2015 के माध्यम से प्लेटफार्म मिला। यहां कैंपस प्रिंसेस 2015 के रूप में उन्हें चुना गया। इसके बाद दिल्ली में उन्होंने एक हफ्ते की ट्रेनिंग में भी शामिल होने मौका मिला। जिसमें पूर्व मिस इंडिया से टिप्स जानने को मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंचन ने बताया कि ब्यूटी कान्टेस्ट जीतने के लिए ब्यूटी विद ब्रेन का होना जरूरी है। प्रतियोगिता के हर चरण में खूबसूरती के साथ ही व्यक्तित्व, व्यवहार, आत्मविश्वास, हाजिरजवाबी सभी कुछ देखा जाता है। कंचन अपनी जीत का श्रेय अपने माता-पिता और भाईयों को देती हैं। प्रतियोगिता जीतने के बाद ही कई विज्ञापनों और फिल्मों के लिए ऑफर मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed