{"_id":"66c5285aa957e9c80e069477","slug":"the-court-will-be-decorated-with-flowers-from-kolkata-bangalore-and-mumbai-kanha-will-sit-on-the-throne-of-mathura-allahabad-news-c-358-1-pr11002-115370-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: कोलकाता, बंगलूरू और मुंबई के फूलों से सजेगा दरबार, मथुरा के सिंहासन पर विराजेंगे कान्हा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: कोलकाता, बंगलूरू और मुंबई के फूलों से सजेगा दरबार, मथुरा के सिंहासन पर विराजेंगे कान्हा
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी सोमवार को धूमधाम से मनाई जाएगी। घर से मंदिरों तक दिव्य व भव्य तैयारियां चल रही हैं। वहीं, इस बार बलुआघाट स्थित इस्कॉन में कोलकाता, बंगलूरू और मुंबई के कुछ खास तरीके के फूलों से कान्हा का दरबार सजाया जाएगा और वह मथुरा के सिंहासन पर विराजमान होंगे। प्रभु के पोशाक को भी मथुरा के ही कारीगर तैयार कर रहे हैं। कोलकाता, बंगलूरू, दिल्ली के कारीगर मंदिर का द्वार बनाएंगे।
मंदिर का मुख्य द्वार तुलसी की पत्तियों से सजेगा और डेढ़ क्विंटल फूलों से भव्य शृंगार होगा। कान्हा को तीन बार छप्पन भोग का प्रसाद लगाया जाएगा। इतना ही नहीं, कीर्तन के लिए मथुरा से भक्तों की विशेष टोली आएगी। तुलाराम बाग स्थित रूपगौड़ीय मठ में श्रीमद्भागवत का अखंड पाठ और ठाकुरजी का बहुरंगी फूलों से मनोहारी शृंगार होगा। बंगाल के कलाकार श्रीकृष्ण की विविध लीलाओं पर झांकियां सजाएंगे। बैरहना स्थित निम्बार्क आश्रम में अखंड युगल नाम संकीर्तन, भजन-कीर्तन, आरती, अभिषेक के कार्यक्रम होंगे। अनूठे तरीके से श्रीकृष्ण की झांकी सजेगी।
इस्कॉन मंदिर में होने वाले कार्यक्रम
-20 से 23 अगस्त तक जन्माष्टमी कथा का आयोजन होगा।
-24 अगस्त को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।
(यात्रा स्वामी विवेकानंद चौराहे से शुरू होकर सुभाष चौराहा, हनुमान मंदिर, जानसेनगंज, घंटाघर, रामभवन होते हुए बलुआघाट स्थित इस्कॉन मंदिर में समाप्त होगी।)
विज्ञापन
-25 अगस्त को सुबह 10 बजे से आदिवास यज्ञ होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत प्रह्लाद वीकेंड स्कूल (इस्कॉन प्रयागराज की एक पहल, आज के युग के बच्चों को अच्छे संस्कार देने के लिए) के बच्चे कीर्तन बैंड के प्रदर्शन को दिखाने के लिए अभ्यास कर रहे हैं।
-जन्माष्टमी के दिन 26 अगस्त को 51 रजत कलशों के माध्यम से श्री श्री राधा वेणीमाधव के उत्सव विग्रहों का महाभिषेक होगा।
-27 को प्रसाद वितरण किया जाएगा।
सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम
इस्कॉन मंदिर में 23 से 27 अगस्त तक समारोह के दौरान एक हफ्ते तक होने वाले भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मंदिर परिसर के आसपास पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। मंदिर प्रबंध समिति भी 100 वालंटियर्स तैनात करेगी। मंदिर के मुख्य द्वार से दोपहिया व चार पहिया वाहनों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इस संबंध में समिति के सचिव जय प्रकाश ने एसीपी ट्रैफिक को पत्र भी लिखा है।