{"_id":"397b36a5344b5582f499a68d9852755b","slug":"the-commission-s-server-is-down-upset-candidate-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयोग का सर्वर डाउन, अभ्यर्थी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयोग का सर्वर डाउन, अभ्यर्थी परेशान
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Sat, 17 Jan 2015 10:34 PM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की वेबसाइट का सर्वर डाउन होने की वजह अभ्यर्थियों की परेशानी एक बार फिर बढ़ गई है। इसकी वजह से समीक्षा अधिकारी / सहायक समीक्षा अधिकारी (आरओ-एआरओ) समेत अन्य पदों के लिए आवेदन करने के लिए लाइन में खड़े प्रतियोगी फार्म नहीं भर पा रहे।
आयोग ने आरओ / एआरओ समेत चार तरह की भर्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगा है। इन भर्तियों के लिए आवेदकों की लंबी कतार है। इसके अलावा 25 जनवरी को होने वाली राजस्व निरीक्षक (कानूनगो) भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र भी अपलोड कर दिए गए हैं। ऐसे में आयोग की वेबसाइट पर लोड बढ़ने से वह हैंग करने लगा है। पहले तो आवेदन के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं हो पा रहा, रजिस्ट्रेशन हो भी जाए तो आगे की प्रक्रिया ठप हो जा रही है।
आलम यह है कि इस ठंड में भी साइबर कैफे पर देर रात तक अभ्यर्थियों का जमावड़ा हो रहा है। इसके बावजूद ज्यादातर को निराशा हाथ लग रही। इससे प्रतियोगियों में काफी नाराजगी है। आशीष मिश्रा, मानस शर्मा का कहना है कि इस तरह की समस्या से उन्हें हर भर्ती के लिए आवेदन करते समय रूबरू होना पड़ता है।