{"_id":"3120565845c426c81ed351c593e44450","slug":"the-color-of-rain-fed-market-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश ने बिगाड़ा बाजार का रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश ने बिगाड़ा बाजार का रंग
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Tue, 03 Mar 2015 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। माह की शुरुआत में त्योहार होने के बाद भी बारिश ने होली की तैयारियों को बेरंग कर दिया है। घर से लेकर बाजार तक हर कोई बारिश और बदली से परेशान है। धूप न खिलने से महिलाओं के पापड़ और चिप्स गीले पड़े हैं तो दुकानों में गर्मी के कपड़े पूरे रंग में निखर नहीं पा रहे हैं।
पिछले दो दिनों का हाल देख दुकानदार डरे हैं कि सूरज देवता ने साथ न दिया तो होली पर धंधा मंदा रह जाएगा। हालांकि, मौसम के रुख से चारों ओर उदासी ही नहीं है। खोआ मंडी और रेडीमेड पापड़ और चिप्स के बिक्रेताओं के चेहरे खिले हैं। उन्हें उम्मीद है कि घरेलू तैयारी अधूरी रह गई तो अगले दो दिनों में उनकी बिक्री जोरदार होगी। इसके लिए लोकनाथ की तंग गली में स्थित दुकानों से लेकर सिविल लाइंस, कटरा, राजापुर, अल्लापुर, तेलियरगंज, सुलेम सराय जैसी बाजार की किराना दुकानें सज गई हैं। सभी को उम्मीद है कि अगले तीन दिन उनके हैं। इस दौरान जोरदार खरीदारी होगी।
फाल्गुन मौसम बदलने का संकेत भी देती है। होली पर गर्मी के कपड़ों की आहट शुरू हो जाती है। टी-शर्ट, हॉफ शर्ट की बड़ी रेंज शोरूम में आ जाती हैं लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो सका। मौसम में तेजी से बदलाव के कारण उतर चुके स्वेटर और हॉफ जैकेट फिर लोगों ने चढ़ा लिया। इसके ठीक पहले तक सहालग की बिक्री रही। इससे रेडीमेड गारमेंट्स की बिक्री तेज नहीं हो सकी। निमंत्रण जींस के पंकज श्रीवास्तव उम्मीद जताते हैं कि अब बारिश न हुई तो ग्राहक निकलेंगे। दूसरी ओर ग्राहकों के लिए रिटेल चेन कंपनियों यूनिक बाजार, कोलकाता बाजार, सिटी स्टाइल, सिटी लाइफ ने बच्चों, युवतियों और बड़ों के कपड़ों की बड़ी रेंज उतारी है। साथ ही कपड़ों पर त्योहारी छूट भी है। चौक स्थित खोआ मंडी के सस्ते थोक कपड़ा बाजार में बदली होने के बाद भी भीड़ रही।
विज्ञापन
गुझिया के लिए त्योहार मनाने वाले हर घर से खोआ की मांग ने भाव बढ़ा दिए हैं। सोमवार को चौक और कटरा की मंडियों में खोआ के दाम 200 रुपये प्रति किग्रा से भी ऊपर हो गया। दो दिन पहले तक यह 150 रुपये के आसपास बिक रहा था। मिठाई बेचने वाले कई दुकानदार 250 से 300 रुपये के भाव भी खोआ बेच रहे हैं। दुकानदारों की आशंका है कि त्योहार के एक दिन पहले तक इस बार खोआ के दाम 350 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच सकते हैं।
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों की अभी परीक्षाएं चल रही हैं। जिन परिवारों के बच्चे परीक्षा दे रहे हैं, वहां परिवारों की त्योहार की तैयारी धीमी है। चौक के फुटवियर कारोबारी सुहैल अहमद का दावा है कि कर्मचारियों को वेतन मिला है। ऐसे में उम्मीद थी कि त्योहार से ठीक पहले बाजार में भीड़ दिखेगी लेकिन सामान्य दिनों जैसी ही बिक्री है। इसका बड़ा कारण बोर्ड परीक्षाएं भी हो सकती हैं।