फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The city reached the Ganges Amrit Kalash Yatra

शहर पहुंची गंगा अमृत कलश यात्रा

Sat, 07 Feb 2015 12:59 AM IST
Updated Sat, 07 Feb 2015 12:59 AM IST
विज्ञापन
The city reached the Ganges Amrit Kalash Yatra
इलाहाबाद। अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में निर्मल गंगा जन अभियान के लिए गोमुख से गंगासागर तक जनजागरण करने के क्रम में  गंगा अमृत कलश यात्रा शुक्रवार को शहर पहुंची। ज्वालादेवी इंटर कालेज, बालिका इंटर कालेज नारायण आश्रम आदि के विद्यार्थियों को गंगा प्रदूषित न करने और न करने देने का संकल्प दिलाया। शाम को कर्नलगंज स्थित रामवाटिका में गंगा के निर्मलीकरण की कामना से दीपयज्ञ हुआ।
विज्ञापन

   
 कार्यक्रम की शुरूआत सिविल लाइंस स्थित ज्वालादेवी इंटर कालेज से हुई। शांतिकुंज हरिद्वार से आए प्रज्ञापुत्रों ने 1800 सौ विद्यार्थियों को राष्ट्रीय नदी गंगा की वर्तमान स्थिति की जानकारी दी और गंगा को प्रदूषित न करने व न करने देने का संकल्प दिलाया। तदुपरांत गंगा अमृत कलश रथयात्रा ज्वाला देवी इंटर कालेज रसूलाबाद पहुंची। 1500 विद्यार्थियों व बालिका इंटरकालेज नारायण आश्रम में छात्राओं को संकल्प दिलाया गया। गोविंदपुर व ईश्वरशरण इंटर कालेज होते हुए कलश यात्रा रामवाटिका पहुंची। उपस्थित लोगों ने गंगा के निर्मलीकरण की कामना से दीपदान किया।
विज्ञापन


 कार्यक्रम में शांतिकुंज हरिद्वार के प्रतिनिधि कृष्ण मुरारी शर्मा, जिला संयोजक अशोक कुमार पांडेय, डा. सुमन रानी सिन्हा, शैल, विद्याशंकर त्रिपाठी, अजय जायसवाल, जगदीश जोशी, पी के भट्ट, केपी एस कौशिक, एच वी सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed