फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   placed a revolver on the chest of the councilor and then kicked fiercely

चेयरमैन के बेटे की दबंगई, सभासद के सीने पर रिवॉल्वर रखा और फिर जमकर लात-घूंसे

Fri, 28 Feb 2020 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2020 01:04 AM IST
विज्ञापन
placed a revolver on the chest of the councilor and then kicked fiercely
मारपीट - फोटो : अमर उजाला

दो करोड़ के घोटाले की जांच शुरू होते ही शाही नगर पंचायत का माहौल गरम
विज्ञापन

नगर पंचायत कर्मचारी ने सभासद के खिलाफ दी तहरीर

शाही। दो करोड़ के घोटाले की शासन के आदेश पर जांच शुरू होने के बाद बृहस्पतिवार को अगले ही दिन नगर पंचायत कार्यालय में चेयरमैन के बेटे ने एक भाजपा सभासद के सीने पर रिवाल्वर रखने के बाद उसकी जमकर पिटाई कर दी और उसे जान से मारने की धमकी भी दी। इस घटना से अफरातफरी मच गई। सभासद की तहरीर पर पुलिस ने चेयरमैन के बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर, नगर पंचायत के एक कर्मचारी की ओर से सभासद के खिलाफ भी पुलिस को तहरीर दी गई है।
भाजपा के शाही मंडल के कोषाध्यक्ष और वार्ड नंबर चार नेहरू नगर के सभासद कृष्ण पाल के मुताबिक बृहस्पतिवार को दोपहर तीन बजे वह नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे थे। ठाकुरद्वारा वार्ड के सभासद नरेश कुमार, सुभाषनगर के अनिल रस्तोगी, गांधी नगर के सभासद के बेटे गुलशन कुमार वहां पहले से मौजूद थे। कृष्णपाल का आरोप है कि जैसे ही वह नगर पंचायत में घुसे, कार्यालय गेट से निकल रहे चेयरमैन रुखसाना तारिक के बेटे अतहर हुसैन ने उनसे गालीगलौज शुरू कर दी। पहले तो कई थप्पड़ मार दिए, फिर रिवाल्वर निकालकर उनके सीने पर रखने के बाद जान से मारने की धमकी देते हुए लात घूंसों से भी पिटाई की। कार्यालय में मौजूद सभासदों ने बीचबचाव कर मामला शांत कराया। मारपीट की वजह से उनके बायें कान में काफी चोट भी आ गई।
विज्ञापन

मारपीट के बाद कृष्णपाल कई सभासदों और भाजपा के पदाधिकारियों के साथ थाने पहुंचे। दूसरी तरफ नगर पंचायत के कर्मचारी जगदीश ने भी कृष्णपाल पर मारपीट और तमंचा तानने के साथ सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दे दी। जगदीश ने तहरीर में कहा है कि कृष्णपाल जन्मप्रमाण पत्र बनाने का दबाव बना रहे थे। उन्होंने दो-तीन दिन बाद प्रार्थना पत्र देने को कहा तो वह भड़क गए। उन्होंने मेज पर रखे कागजात तितरबितर कर दिया। एसएचओ अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि सभासद की तहरीर पर अतहर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। नगर पंचायत कर्मी की तहरीर पर जांच चल रही है। उधर, अतहर हुसैन ने बताया कि कृष्णपाल का झगड़ा किसी और से हुआ था। वह शोर सुनकर पहुंचे और बीचबचाव किया तो सभासद ने उनके साथ धक्कामुक्की की। सभासद के आरोप बेबुनियाद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed