फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The body of the young man disappeared, the wife charged with murder

हत्या कर लाश गायब कर दी युवक की, पत्नी पर आरोप 

Sat, 11 May 2019 02:01 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 11 May 2019 02:01 AM IST
विज्ञापन
The body of the young man disappeared, the wife charged with murder
Murder
नार्थ मलाका के रहने वाले एक युवक की हत्या कर लाश गायब कर दी गई। युवक की मां की तहरीर पर कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। हत्या का आरोप युवक की पत्नी और उसके आठ सहयोगियों पर लगाया गया है। सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस का कहना है कि जांच शुरू कर दी गई है।  
विज्ञापन


नार्थ मलाका की रहने वाली महमूदा बेगम के बेटे नजमुलहुदा की शादी 2005 में पूरामुफ्ती के टिकरी गांव की इमराना के साथ हुई थी। एफआईआर के मुताबिक शादी के बाद से नजमुलहुदा और इमराना में रिश्ते अच्छे नहीं थे। नजमुल को इमराना के चरित्र पर शक था। बात बढ़ती गई। इस बीच नजमुल गंभीर रूप से बीमार हो गया। उसने इमराना को तलाक दे दिया। इसके बाद बात और बिगड़ गई। इमराना मायके गई नहीं, उसने अपने भाइयों के सहयोग से नार्थ मलाका वाले पूरे मकान पर कब्जा कर लिया। उसने नजमुल के खिलाफ कोतवाली में घरेलू हिंसा का मुकदमा भी दर्ज करवा दिया। चार अगस्त 2016 को नजमुल को कुछ रिश्तेदार लखनऊ स्थिति नूरमंजिल उपचार के लिए ले गए। उनके साथ इमराना भी थी। इसके बाद छह अगस्त को इमराना वापस लौटी। महमूदा ने उससे नजमुल के बारे में पूछा तो उसने कहा कि वह क्या जाने।
विज्ञापन


इसके बाद उसे धमकी दी गई कि अगर नजमुल की गुमशुदगी के बारे में अगर रिपोर्ट दर्ज कराई तो उसे भी मार दिया जाएगा। इसके बाद महमूदा ने कई बार कोतवाली समेत कई अधिकारियों को पत्र लिखकर बेटे की हत्या की आशंका जताते हुए तहीर दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद महमूदा ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर गुरुवार को नजमुल की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पत्नी इमराना, उसके सहयोगियों अब्दुल कैश, अबुल फैज, हम्द खान, इरफान, इमरान, याकूब अहमद, अबुजर और तजीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर धारा 302 और 201 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। अब सच्चाई का पता लगाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed