फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The body of the truck driver reached the village and was buried with moist eyes

Prayagraj News: ट्रक ड्राइवर का शव पहुंचा गांव, नम आंखें से किया सुपुर्द-ए-खाक

Fri, 19 Dec 2025 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Fri, 19 Dec 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
The body of the truck driver reached the village and was buried with moist eyes
तेलंगाना के निजामाबाद से ट्रक चालक का शव बृहस्पतिवार सुबह गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। करीब 11 बजे शव का अंतिम संस्कार (सुपुर्द-ए-खाक) गांव के निकट कब्रिस्तान में किया गया। इस घटना को लेकर परिजनों और ग्रामीणों में गुस्सा है।
विज्ञापन


नवाबगंज थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव निवासी मोहम्मद सलमान पुत्र सबी अख्तर उर्फ बच्चे ट्रक चालक था। 13 दिसंबर को माल लादकर अपने भाई हसनैन के साथ कर्नाटक लिए रवाना हुआ था। वह तेलंगाना के निजामाबाद के पास ट्रक को एक ढाबा पर खड़ा कर खाना खाने लगा। बताया गया कि रंजिशन गांव के लोगों ने ही गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस की ओर से पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन बुधवार शाम करीब पांच बजे शव लेकर गांव के लिए रवाना हो गए। बृहस्पतिवार सुबह शव गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी शमा बानो, बेटियां और मां बन्नी बानो विलाप करने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed