फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The body of the accountant was found hanging from a noose in the room, causing a stir

Prayagraj News: कमरे में फंदे पर लटकता मिला लेखपाल का शव, मचा हड़कंप

Tue, 25 Mar 2025 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Tue, 25 Mar 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
The body of the accountant was found hanging from a noose in the room, causing a stir
प्रतापगढ़/नैनी (प्रयागराज)। सदर तहसील के संडवा चंद्रिका ब्लॉक अंतर्गत मकईपुर-जगदीशपुर व पूरे बैरीशाल में चल रही चकबंदी प्रक्रिया में तैनात लेखपाल विजय गौड़ (54) ने सोमवार को प्रयागराज के नैनी स्थित अपने आवास पर फंदे से झूलकर जान दे दी। नैनी पुलिस ने फोन से सोमवार दोपहर 3:41 बजे चकबंदी विभाग के अधिकारियों को लेखपाल की खुदकुशी की जानकारी दी।
विज्ञापन

लेखपाल के अचानक खुदकुशी करने से विभागीय अधिकारी व कर्मचारियों में मातम छा गया। चकबंदी विभाग की लेखपाल संध्या ने बताया कि विकास गौड़ शनिवार को काम करने के बाद अपने घर के लिए रवाना हुए थे।
विज्ञापन

प्रत्येक शनिवार को विकास गौड़ प्रयागराज जाया करते थे। रविवार को साप्ताहिक अवकाश होने के कारण सोमवार उन्हें कार्यालय आना था लेकिन वह दोपहर तक नहीं आए तो कर्मचारियों ने उनके नंबर पर कॉल किया लेकिन फोन नहीं रिसीव हुआ। शाम को नैनी पुलिस के फोन आने पर विकास गौड़ की खुदकुशी की जानकारी लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कानूनगो राम बदन ने बताया कि विकास गौड़ काफी हंसमुख व मिलनसार स्वभाव के थे। वह शनिवार को घर जाने से पहले अपने प्रमोशन की सूची आने को लेकर उत्साहित थे। उन्होंने घर या नौकरी को लेकर कभी तनाव की शिकायत नहीं की थी।

कुछ महीने पहले ही विकास गौड़ को मुहाफिज खाना से स्थानांतरित करके मकईपुर ग्राम सभा का चार्ज दिया गया था।
चकबंदी विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को उनके नैनी स्थित आवास पर जाने के बाद मामले की वजह पता चलने की बात कही। घटना की जानकारी होते ही मृतक की पत्नी रेखा बिलख पड़ी। उनकी एक बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed