{"_id":"695ec16c09d0f48bed0481c5","slug":"the-body-of-a-sweetmeat-trader-was-found-hanging-from-a-noose-allahabad-news-c-417-1-man1001-2424-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: फंदे से लटका मिला मिठाई कारोबारी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: फंदे से लटका मिला मिठाई कारोबारी का शव
विज्ञापन
स्थानीय बाजार के मिठाई कारोबारी का शव मंगलवार की रात फंदे से लटका मिला। शव को पोस्टमार्टम लिए भेजकर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना के बाद से परिजन बेसुध हैं। बुधवार को शव का अंतिम संस्कार किया गया।
मंसूराबाद बाजार के आशीष कुमार मोदनवाल (36) पुत्र स्व. राम नरेश मोदनवाल बाजार में आनापुर रोड पर मिठाई की दुकान चलाते थे। मंगलवार की रात को भी दुकान बंद कर घर चले गए। देर रात करीब 10 बजे उनका शव घर की छत के हुक में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची मंसूराबाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मंसूराबाद पुलिस चौकी प्रभारी संतोष कुमार राय ने बताया कि कारोबारी की मौत का कारण पता लगाया जा रहा है। बाजार के लोगों ने बताया कि मिठाई कारोबारी पर काफी कर्जा था। इस वजह से वह तनाव में रहता था।
विज्ञापन
मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। पत्नी रागिनी मोदनवाल, मां दयावती व भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के दो पुत्र हैं। इसमें हैपी दो वर्ष और दूसरा बच्चा अभी एक माह का है। देर शाम शव का शृंग्वेरपुर धाम में अंतिम संस्कार किया गया।