फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The appointment will be on contract patriarch

संविदा पर होगी इविवि के कुलपति की नियुक्ति

Sun, 22 Feb 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Sun, 22 Feb 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
The appointment will be on contract patriarch
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के नए कुलपति की नियुक्ति के लिए नोटिफिकेशन कर दिया गया है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय (एमएचआरडी) के अनुसार कुलपति की नियुक्ति संविदा पर होगी। समाचारपत्र में छपने वाले दिन से एक महीने के भीतर आवेदन करना होगा। आवेदन विश्वविद्यालय में नहीं एमएचआरडी में करना होगा। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि नया सत्र शुरू होने से पहले इविवि में नए कुलपति की नियुक्ति हो जाएगी।
विज्ञापन


कुलपति के चयन के लिए सर्च कमेटी के गठन के साथ ही मंत्रालय ने इविवि को विज्ञापन जारी करने के लिए लिखा था। दूसरे विश्वविद्यालयों में कुलपति के चयन के लिए मंत्रालय की ओर से ही विज्ञापन जारी किया जाता रहा है, लेकिन यहां इविवि से नोटिफिकेशन के लिए कहा गया। मंत्रालय ने विज्ञापन का प्रारूप भी भेजा था, लेकिन उसके दो बिंदुओं पर इविवि प्रशासन को आपत्ति थी। मंत्रालय ने नोटिफिकेशन का जो प्रारूप भेजा है, उसमें इविवि में पांच साल के लिए संविदा पर कुलपति की नियुक्ति की बात कही गई है। इसके अलावा मंत्रालय ने आवेदन की तिथि के दिन कुलपति की आयु 65 वर्ष से अधिक नहीं होने की शर्त लगाई है।
विज्ञापन


 इविवि प्रशासन को इन दोनों बिंदुओं पर आपत्ति थी। अफसरों का कहना था कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय के ऑर्डिनेंस में कुलपति के ‘टर्म अप्वाइंटमेंट’ की बात कही गई है। इसके अलावा उम्र को लेकर भी इविवि प्रशासन को आपत्ति थी। इविवि प्रशासन ने मंत्रालय को पत्र लिखकर विज्ञापन में संशोधन की बाबत सुझाव मांगा था, लेकिन मंत्रालय ने किसी तरह के बदलाव से मना कर दिया। रजिस्ट्रार प्रो. बीपी सिंह ने बताया कि मंत्रालय ने वहां से भेजे गए नोटिफिकेशन में किसी प्रकार का बदलाव न करने के लिए कहा है। उन्होंने बताया कि मंत्रालय के जवाब के बाद समाचारपत्रों में विज्ञापन भेज दिया गया है। एक-दो दिनों में उसका प्रकाशन हो जाएगा। समाचारपत्रों में प्रकाशन के दिन से एक महीने के भीतर आवेदन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed