फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The accused arrested in the village after killing the labor in Mumbai

मुंबई में मजदूर की हत्या कर गांव में छिपा आरोपी गिरफ्तार 

Thu, 05 Aug 2021 12:35 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 05 Aug 2021 12:35 AM IST
सार

  • चार लोगों ने मिलकर की थी हत्या, शव रेलवे ट्रैक वडाला पर फेंक दिया था

विज्ञापन
The accused arrested in the village after killing the labor in Mumbai
arrest - फोटो : istock

विस्तार

मुंबई में मजदूर की हत्या कर गांव में छिपे आरोपी अखिलेश दुबे को मुंबई पुलिस की टीम ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। अखिलेश ने मुंबई में चार लोगों के साथ मिलकर मजदूर की हत्या और शव रेलवे ट्रैक पर फेंककर फरार हो गया था। इस बात की भनक मुंबई पुलिस को लगी तो टीम प्रयागराज पहुंची और ट्रांजिट रिमांड पर अखिलेश को लेकर मुबंई चली गई। 
विज्ञापन


सराय ममरेज के बीवीपुर गांव के रहने वाले शिवनारायण दुबे का बेटा अखिलेश दुबे कुछ साल पहले टैक्सी चलाने मुंबई चला गया था। वहीं पर उसकी कुछ लोगों से दोस्ती हो गई। उन्हीं के साथ वह रहने लगा। कुछ दिन पहले मुंबई में अखिलेश का झगड़ा अजय कुमार बबलू से हो गया था। बबलू भी मुंबई में मजदूरी करता था। अखिलेश और उसके दोस्तों ने 27 जुलाई को अजय कुमार बबलू की हत्या की और उसका शव रेलवे ट्रैक वडाला पर फेंक दिया।
विज्ञापन


हालांकि सूचना पर पुलिस पहुंच गई। अखिलेश और उसके तीन दोस्तों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। उधर हत्या के बाद अखिलेश गांव आ गया। मुंबई पुलिस को भनक लगी तो मंगलवार को वलाड पुलिस की एक टीम इंस्पेक्टर वीडी चौहान के नेतृत्व में प्रयागराज पहुंच गई। अधिकारियों को पूरी जानकारी दी गई। बुधवार को सराय ममरेज पुलिस के साथ गांव में छापा मारकर अखिलेश को गिरफ्तार कर लिया गया। ट्रांजिट रिमांड पुलिस टीम उसे लेकर मुंबई चली गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed