फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   TGT, Pravakta revised recruitment by the end of December

 टीजीटी, प्रवक्ता संशोधित भर्ती दिसंबर के अंत तक, उपसचिव ने दिया आश्वासन

Thu, 17 Dec 2020 09:04 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 17 Dec 2020 09:04 PM IST
विज्ञापन
TGT, Pravakta revised recruitment by the end of December
टीचर - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) एवं प्रवक्ता की निरस्त भर्ती के लिए संशोधित पदों का विज्ञापन दिसंबर के अंत तक जारी कर देगा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड का घेराव करने पहुंचे प्रतियोगी छात्रों को यह आश्वासन उप सचिव नवल किशोर ने दिया। उन्होंने कहा कि संशोधित भर्ती के लिए विज्ञापन 31 दिसंबर तक घोषित कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन


उप सचिव ने छात्रों को आश्वसन दिया कि नए विज्ञापन में चयन बोर्ड की बैठक में तदर्थ शिक्षकों को दिए जाने वाले भारांक पर फैसला लिया जाएगा। प्रतियोगी छात्र 20 अंक से अधिक भारांक नहीं दिए जाने की मांग कर रहे थे। चयन बोर्ड के घेराव  दौरान विक्की खान, आनंद यादव, रमेश कुमार,परमानंद पाठक,प्रमोद कुमार, भुनेश्वर प्रताप सिंह ने चयन बोर्ड उप सचिव से वार्ता की। वार्ता के दौरान उप सचिव ने आश्वासन दिया कि तदर्थ शिक्षकों की रिक्तियां मूल विज्ञापन में जोड़ी जाएंगी। इन भर्तियों का विवरण, पदों की संख्या अधियाचन मिलने के बाद प्रकाशित किया जाएगा। 
विज्ञापन


तदर्थ शिक्षकों को भारांक मिलने के बाद भी मेरिट जगह नहीं बन पाने की स्थिति में वह पद नए अभ्यर्थी को दिया जाएगा। ईडब्ल्यूएस के अभ्यर्थी को 10 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा। चयन बोर्ड उप सचिव ने आश्वस्त किया कि 2016 के साक्षात्कार का परिणाम जल्द ही जारी किया जाएगा। सामाजिक विज्ञान के साक्षात्कार तिथि पर फैसला कोर्ट में सात जनवरी की स्थिति के बाद लिया जाएगा। टीजीटी जीव विज्ञान 2016 की परीक्षा तिथि का निर्णय इस बार की बोर्ड की मीटिंग में तय कर लिया जाएगा।चयन बोर्ड पर प्रदर्शन करने वालों में शिव कुमार पटेल, प्रतीक आर्य,नागेश कुमार मौर्या,विनोद यादव, मनीष यादव, पिंटू सिंह, उदय यादव, प्रदीप सिंह, राजीव रमन, चंद्रभान, श्रवण कुमार, आदि लोग शामिल थे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed